शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स दिखा 500 से अधिक अंक पर कारोबार करता, ये शेयर चढ़े

Edited By Updated: 14 May, 2025 10:29 AM

the shine returned in the stock market bse was seen trading

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 523.26 (0.64%) अंक चढ़कर 81,671.48 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 186.25 (0.76%) अंक की तेजी है, ये 24,764.60 के स्तर पर है।

मुंबईः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन आज यानी बुधवार, 14 मई को शेयर बाजार में तेजी है। सेंसेक्स 523.26 (0.64%) अंक चढ़कर 81,671.48 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 186.25 (0.76%) अंक की तेजी है, ये 24,764.60 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी है। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और एयरटेल के शेयर में 4% तक की तेजी है। जबकि टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और नेस्ले इंडिया का शेयर 2.5% नीचे हैं।

टाटा स्टील के शेयर में 4.5% की तेजी

टाटा स्टील के शेयरों में आज 4.5% की बढ़त देखी गई। यह तेजी कंपनी की ओर से घोषित कैपिटल एक्सपेंडिचर योजना के बाद आई है, जिसके तहत कंपनी भारत सहित यूके और नीदरलैंड में कारोबार विस्तार के लिए ₹15,000 करोड़ का निवेश करेगी।

13 मई को विदेशी निवेशकों ने की खरीदारी 

  • 13 मई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 476.86 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। जबकि, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,273.80 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • मई में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में 8,626.85 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों ने 19,463.62 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी है।
  • अप्रैल महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 2,735.02 करोड़ रुपए रही। घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में 28,228.45 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!