Amarnath Yatra 2025: कौन था वो भाग्यशाली जिसने पहली बार देखी थी अमरनाथ गुफा ?

Edited By Updated: 06 May, 2025 02:24 PM

amarnath yatra 2025

हर शिव भक्त की दिली ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार अमरनाथ जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन जरूर करे। यह यात्रा कठिनाइयों से भरी होती है लेकिन इसके बावजूद हर साल लाखों श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ इस पवित्र स्थल की ओर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Amarnath Yatra 2025:  हर शिव भक्त की दिली ख्वाहिश होती है कि वह जीवन में एक बार अमरनाथ जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन जरूर करे। यह यात्रा कठिनाइयों से भरी होती है लेकिन इसके बावजूद हर साल लाखों श्रद्धालु भारी उत्साह के साथ इस पवित्र स्थल की ओर कदम बढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

PunjabKesari Amarnath Yatra 2025

अब सवाल उठता है कि अमरनाथ गुफा की खोज सबसे पहले किसने की थी ? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले महर्षि भृगु को इस गुफा के दर्शन हुए थे। कहा जाता है कि जब कश्मीर की पूरी घाटी जल से भरी हुई थी, तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उसी समय महर्षि भृगु हिमालय क्षेत्र की ओर तपस्या हेतु एकांत स्थान की खोज में निकले थे और उन्हें अमरनाथ की इस पवित्र गुफा का पता चला। यहीं से अमरनाथ यात्रा की परंपरा की शुरुआत मानी जाती है।

PunjabKesari Amarnath Yatra 2025

अमरनाथ गुफा में बर्फ से स्वयं बनने वाला शिवलिंग ही इस स्थान को अत्यंत विशेष बनाता है। यह शिवलिंग गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से बनता है और चंद्रमा के घटने-बढ़ने के अनुसार इसका आकार भी बदलता है। इसी कारण भोलेनाथ को यहां ‘बाबा बर्फानी’ कहा जाता है।

अमरनाथ यात्रा 2025 की तिथि:
इस साल अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई 2025 से शुरू होकर 19 अगस्त 2025 को समाप्त होगी। 25 जुलाई से भक्तजन बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा आरंभ करेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 14 अप्रैल से शुरू हो चुकी है।

हालांकि कुछ नियम भी तय किए गए हैं। गर्भवती महिलाएं, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे इस यात्रा के लिए पात्र नहीं हैं और वे रजिस्ट्रेशन नहीं करवा सकते।
PunjabKesari Amarnath Yatra 2025

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!