Astrological prediction: इमरान पर फिर हमला होगा, तीसरा विश्व युद्ध 2030 के बाद

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 10 Nov, 2022 08:51 AM

astrological prediction

शनि के कुंभ राशि में आते ही विश्व में युद्ध और तेज होंगे, सूर्य व चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पाकिस्तान पर

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

शनि के कुंभ राशि में आते ही विश्व में युद्ध और तेज होंगे, सूर्य व चंद्र ग्रहण का दुष्प्रभाव पाकिस्तान पर

जालंधर (धवन): ज्योतिषीय सितारे विश्व के लिए अनुकूल नहीं चल रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर एक हिंसक हमला हो चुका है जबकि विश्व के कई देश आपस में ही उलझे हुए हैं। देश की प्रमुख ज्योतिषाचार्य मनीजा आहूजा के अनुसार शनि के जनवरी 2023 के अंत में कुंभ राशि में प्रवेश करते ही विभिन्न देशों के बीच लड़ाई-झगड़े और तेज हो जाएंगे। 2023 में एक बार फिर से कोई संक्रमण फैलने का खतरा है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

उन्होंने बताया कि 2020 से 2031 तक का कालखंड विश्व के लिए अनुकूल नहीं है। इस दौरान अलग-अलग बीमारियां फैलेंगी। नए रोग पनपेंगे तथा जंगों के कारण विश्व में जनसंख्या घटेगी। यह भी संभव है कि कोरोना का कोई नया रूप सामने आ जाए।

उन्होंने कहा कि रूस तथा यूक्रेन के मध्य चल रहा युद्ध जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। इसमें दिसम्बर 2022 के बाद और तेजी आ जाएगी। रूस की कमान जब तक पुतिन के हाथों में है तब तक रूस को विश्व की कोई भी ताकत हरा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2023 का महीना भी युद्ध की दृष्टि से काफी खतरनाक जा सकता है।

मनीजा आहूजा ने कहा कि 2030 तक तो फिलहाल भारत किसी भी युद्ध में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल होता हुआ दिखाई नहीं देगा। उसके बाद भारत युद्ध में अपना हिस्सा डालेगा और 2030 के बाद तीसरा विश्व युद्ध कभी भी छिड़ सकता है जिसमें भारी जान-माल का नुक्सान होगा जिससे विश्व में जनसंख्या में भारी कमी आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना से पूर्व लोग ज्यादा भौतिकवादी हो गए थे और उन्होंने ईश्वर को भुला दिया था। अब कोरोना के बाद लोगों का ध्यान ईश्वर की तरफ जा रहा है और लोग धीरे-धीरे और आध्यात्मिकता की तरफ बढ़ेंगे। खंड प्रलय का समय शुरू हो चुका है और इसके तहत अगले 10 वर्षों के अंदर विश्व में भारी संख्या में जनसंख्या घटने का अंदेशा है।

पाक के पूर्व प्रधानमंत्री की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही इमरान के ऊपर हिंसक हमला होने की बात कह दी थी। उन्होंने कहा कि अब भी इमरान खान को खतरा टला नहीं है और उन पर आने वाले समय में एक-दो और घातक हमले हो सकते हैं। इमरान को अपनी सुरक्षा की ओर ध्यान देना होगा। पाकिस्तान में जिस तरह से बेनजीर भुट्टो या उनके पिता का हश्र हुआ था, इसी तरह इमरान का भी कुछ कट्टरपंथी ताकतें तथा पाकिस्तानी सेना हश्र कर सकती हैं।

पाकिस्तान का बुरा समय शुरू
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का बुरा समय शुरू हो चुका है। सूर्य व चंद्र ग्रहण 15 दिनों के अंतराल के अंदर लगे हैं। इन ग्रहणों के कारण पाकिस्तान का एक टुकड़ा 2024 के बाद अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का मेष लग्न है और यह ग्रहण लग्न व 7वें घर के अंदर लगे हैं इसलिए आने वाले समय में पाकिस्तान के अंदर गृह युद्ध की स्थिति भी बन सकती है।

प्राकृतिक आपदाओं का वर्ष रहेगा 2023 
उन्होंने कहा कि 2023 में प्राकृतिक आपदाएं अधिक आएंगी। इन ग्रहणों के असर से भी भूकंप के झटके, जल से संबंधित प्रकोप अधिक देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रहण अनुकूल नहीं हैं। चीन की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उसका बुरा दौर चल रहा है तथा अगले कई वर्षों तक चीन की अर्थव्यवस्था पर दुष्प्रभाव साफ दिखाई देंगे। 

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!