Vastu Tips: गुरुवार को करें ये काम, जीवन में कभी भी दुर्भाग्य दस्तक नहीं देगा

Edited By Updated: 21 Nov, 2024 01:39 PM

astrology tips for thursday

Astrology Tips For Thursday: बृहस्पतिवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु को बहुत प्रिय है। इन दिन कुछ खास नियमों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने से बेइंतहा उन्नति और खुशियां प्राप्त की जा सकती हैं। सबसे शुरुआत करते हैं नहाने के पानी से...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Astrology Tips For Thursday: बृहस्पतिवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्री हरि विष्णु को बहुत प्रिय है। इन दिन कुछ खास नियमों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने से बेइंतहा उन्नति और खुशियां प्राप्त की जा सकती हैं। सबसे शुरुआत करते हैं नहाने के पानी से इसमें चुटकी भर हल्दी डालें। फिर स्वच्छ होने के बाद हल्दी अथवा केसर का तिलक अपने मस्तक, कंठ और नाभि पर लगाएं। ऐसा करने से गुरु ग्रह के सारे दोष खत्म हो जाएंगे।

PunjabKesari Vastu Tips

केले के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

गुरुवार को देवगुरु बृहस्पति और भगवान श्रीहरि विष्णु का व्रत रखने वाले व्यक्ति के जीवन में कभी भी दुर्भाग्य दस्तक नहीं देता।

PunjabKesari Vastu Tips

Vastu Tips for a Happy Positive and Ideal Home दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देंगे वास्तु के ये महाउपाय
घर के द्वार पर आगे वास्तुदोष नाशक हरे रंग के गणपति को स्थान दें। बाहर की दीवारों पर हल्का हरा या पीला रंग करवाएं।

मुख्य द्वार पर वास्तु मंगलकारी यंत्र लगवाएं।

घर की मुख्य पूजा में गणपति को स्थान दें।

उत्तर दिशा में बना बैडरूम भाग्यशाली होता है।

डाइनिंग एरिया में हल्का हरा या हल्का नीला रंग करें।

PunjabKesari Vastu Tips

डाइनिंग टेबल पर या ग्रुप में बैठकर भोजन करते हों तो दिशाओं पर ध्यान न दें, पर घर के मुखिया या विशेष मेहमान का मुंह पूर्व दिशा में अवश्य होना चाहिए एवं वह स्थान कभी खाली नहीं रहना चाहिए। स्वामी के अभाव में उस ग्रुप में जो प्रमुख हो, वह वहां बैठे।

घर के मंदिर में कभी भी ऐसी मूर्तियां न रखें जो खंडित या टूटी अवस्था में हों।

किचन और शौचालय कभी भी आमने-सामने नहीं होने चाहिएं। किचन के दरवाजे के सामने चूल्हा नहीं होना चाहिए, इससे वास्तु दोष होता है। बाथरूम ईशान कोण की किसी भी दीवार से लगा हुआ नहीं होना चाहिए।

घर के उत्तर-पूर्व कोने में कभी भी डस्टबिन न रखें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!