Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू

Edited By Updated: 28 May, 2025 06:58 AM

ayodhya ram mandir

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 से 3 सप्ताह में इसके पूरा होने की उम्मीद है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

अयोध्या (उ.प्र.) (प.स.): अयोध्या में भगवान श्री रामलला के भव्य मंदिर के शिखरों पर सोने की परत चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 से 3 सप्ताह में इसके पूरा होने की उम्मीद है। 

उन्होंने कहा, “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह काम पूरी तरह से तय प्रक्रियाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार हो। इस काम के लिए नियुक्त विशेषज्ञ अयोध्या पहुंच चुके हैं और सोने की परत चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।” मिश्रा ने कहा कि मौजूदा निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है। 
उन्होंने कहा, “हमने मुख्य रूप से मंदिर के द्वार, सभा भवन और अतिथि गृह (के कार्य) की प्रगति की समीक्षा की है। मंदिर का पहला द्वार अब 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। पहले इसे मई में पूरा होना था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण द्वार को फिर से बनाना पड़ा।” उन्होंने कहा कि गेट नंबर 11 अगस्त तक पूरा हो जाएगा और उसके बाद गेट नंबर 3 का काम शुरू होगा। 

मिश्रा ने बताया कि राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्तियां आ गई हैं एवं उन्हें मंदिर की पहली मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इसके लिए एक सुनियोजित रणनीति तैयार की गई है और उसी के अनुसार काम चल रहा है। मिश्रा का कहना है कि मंदिर निर्माण से जुड़े धार्मिक समारोह 3 से 5 जून तक आयोजित किए जाएंगे, जो मुख्य निर्माण के अंतिम चरणों के साथ मेल खाते हैं, फिर रखरखाव का काम शुरू होगा। 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!