Braj Holi 2025: ब्रज में शुरू हुआ रंगों का पर्व, यह देखें लट्ठमार से लेकर रंगों की होली का पूरा Schedule

Edited By Updated: 20 Feb, 2025 08:39 AM

braj holi 2025

होली भारत का एक ऐसा पर्व है, जो देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इसकी सबसे विशेष और अद्भुत रचनाएं ब्रज क्षेत्र से ही जुड़ी हुई हैं, जहां होली का पर्व न केवल रंगों और गुलाल से मनाया

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 Braj Holi 2025: होली भारत का एक ऐसा पर्व है, जो देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, इसकी सबसे विशेष और अद्भुत रचनाएं ब्रज क्षेत्र से ही जुड़ी हुई हैं, जहां होली का पर्व न केवल रंगों और गुलाल से मनाया जाता है, बल्कि यहां की लठ्ठमार होली की एक अनोखी परंपरा है। ब्रज में होली के इस खास रूप का अपने आप में एक विशेष महत्व है। यह परंपरा मथुरा, वृंदावन, बरसाना और नंदगांव में मनाई जाती है। इन जगहों पर होली एक ऐसी अनुभूति है, जिसे शब्दों में समेटना मुश्किल होता है। यहां होली का रंग और उमंग अपने आप में अनोखी होती है, जो भक्तों को भगवान श्री कृष्ण और राधा के प्रति प्रेम और श्रद्धा की भावना से भर देती है। बसंत पंचमी से ब्रज में 40 दिवसीय होली की शुरुआत हो जाती है। यहां पर रंगों के साथ-साथ और भी बहुत तरह की होली खेली जाती हैं। तो चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में लट्ठमार से लेकर रंगों की होली की पूरी लिस्ट।

PunjabKesari Braj Holi 2025

ब्रज की होली की लिस्ट

7 मार्च 2025: इस दिन सखियों को होली का न्योता दिया जाता है और राधारानी मंदिर में लड्‌डूमार होली होगी।
8 मार्च 2025: बरसाने की रंगीली गली में लट्ठमार होली खेली जाएगी।
09 मार्च 2025: नदगांव में लट्ठमार होली होगी। इस खेल का नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि इसमें महिलाओं द्वारा पुरुषों को लठ्ठों से पीटा जाता है।
10 मार्च 2025: वृन्दावन की रंगभरनी होली व श्रीकृष्ण जन्मभूमि की होली।
10 मार्च 2025: छड़ीमार होली, बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली।
10 मार्च 2025: मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि पर हुरंगा।
11 मार्च 2025: द्वारिकाधीश मंदिर में होली।
11 मार्च 2025: गोकुल के रमणरेती में होली।
12 मार्च 2025: वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर में होली।

PunjabKesari Braj Holi 2025
12 मार्च 2025: शहर में चतुर्वेदी समाज का होली डोला।
13 मार्च 2025:  होलिका दहन
14 मार्च 2025: धुलहड़ी, रंगों की होली।
15 मार्च 2025:  दाऊजी का हुरंगा।
16 मार्च 2025: नंदगांव का हुरंगा।
17 मार्च 2025: गांव जाब का परंपरागत हुरंगा।
18 मार्च 2025: मुखराई का चरकुला नृत्य।
21 मार्च 2025: रंग पंचमी।
22 मार्च 2025: वृन्दावन रंगनाथजी की होली।

PunjabKesari Braj Holi 2025

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!