Budh Gochar 2022: बुध बदलेंगे अपनी चाल, नोटों से खेलेगा इन राशियों का घर-संसार

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Dec, 2022 08:14 AM

budh gochar

कहते हैं की व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव राशि परिवर्तन की वजह से होते हैं। पंचांग के मुताबिक आज 28  दिसंबर को सुबह 5:10 पर बुध धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Budh Gochar 2022: कहते हैं की व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव राशि परिवर्तन की वजह से होते हैं। पंचांग के मुताबिक आज 28  दिसंबर को सुबह 5:10 पर बुध धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां ये 27 फरवरी की शाम 4:46 तक गोचर करेंगे, फिर कुंभ राशि में प्रस्थान करेंगे। 29 दिसंबर की दोपहर 3:01 पर वक्री हो जाएंगे, फिर 30 दिसंबर की रात 10:07 पर धनु राशि में वापसी करेंगे। इस तरह गोचर करते हुए बुध 18 जनवरी की शाम 6:42 पर मार्गी होंगे और 7 फरवरी को दोबारा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यहां ये 27 फरवरी तक गोचर करेंगे तत्पश्चात कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध को सब ग्रहों का राजा भी कहा जाता है और ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह मिथुन और कन्या का स्वामी है। तो आइए देखते हैं, इस बार बुध का परिवर्तन किस राशि के लिए कैसा संदेश लेकर आएगा। कुछ राशियों का घर-संसार तो नोटों से खेलेगा-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Effect of Mercury Transit बुध गोचर का प्रभाव

मेष राशि- बुध के गोचर करने से मेष राशि वालों को करियर में सफलता देखने को मिलेगी। बहुत तरह की नई-नई चीजें सीखने का मन करेगा। घरवालों के कारोबार में तरक्की होगी लेकिन ध्यान रहे ज्यादा लालच करना आपको भारी पड़ सकता है। किसी की अच्छाई का गलत फायदा न उठाएं।

वृष राशि- बुध वृष राशि के नवें स्थान पर गोचर करेगा। ये परिवर्तन आपके हित में रहेगा। जो काम करने की सोचेंगे, उसमें परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। अध्यात्म के प्रति रुची बढ़ेगी। शुभ कार्य करने में ध्यान लगेगा। सेहत भी सही रहेगी।

मिथुन राशि-  बुध मिथुन राशि के आठवें स्थान पर गोचर करेगा। इस स्थान का संबंध आयु के साथ है। मन के मुताबिक परिणाम पाने के लिए दिन-रात मेहनत करनी पड़ेगी। मकान बदलने का भी प्लान बना सकते हैं। सेहत का खासतौर पर ध्यान रखें।

कर्क राशि-  बुध कर्क राशि के सातवें स्थान पर अपने पैर जमाएगा। यह गोचर आपके लिए बहुत फायदे लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लम्बे समय से अगर कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो केस आपके पक्ष में रहेगा। साथी के स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।

सिंह राशि- बुध सिंह राशि के आठवें स्थान पर गोचर करेगा। दूसरों की मदद करके मन को संतुष्टि मिलेगी। अगर किसी काम में सफलता पाना चाहते हैं तो काम को धैर्य से करें। ऐसा करने से धन लाभ होने की सम्भावना है। बुध के परिवर्तन से आपकी वाणी में भी मिठास आएगी।

कन्या राशि- बुध कन्या राशि के पांचवें स्थान पर गोचर करेगा। इससे आपका दिमाग और भी तेज हो जाएगा। छात्र पढ़ाई में मन लगाएंगे और अध्यापकों से भी पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की तरक्की देखकर मन को खुशी मिलेगा। जीवन का पूरा लुत्फ उठाएंगे।

तुला राशि- बुध तुला राशि के चौथे स्थान पर गोचर करेगा। कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी यह गोचर शुभ रहेगा लेकिन बीच में कुछ आर्थिक परेशानी से झूझना पड़ सकता है। घरवालों की सेहत का भी ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि - बुध इस बार वृश्चिक राशि के तीसरे स्थान पर गोचर करेगा। इससे आपकी आयु में बढ़ोतरी होगी। यह गोचर लोगों के साथ अच्छे रिश्ते बनाएगा। जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ मिलेगा।

धनु राशि - बुध धनु राशि के दूसरे स्थान पर गोचर करेगा। इस परिवर्तन से आपके धन के भंडारे भरेंगे। अपने अच्छे कामों की वजह से माता-पिता को सुख देंगे। जिन लोगों से बहुत दिनों से परेशान थे या जिन लोगों को आप पसंद नहीं करते उनसे छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि- बुध मकर राशि के लग्न स्थान पर गोचर करेगा। इससे आपको धन का भरपूर लाभ मिलेगा। सोसाइटी में बहुत मान-सम्मान मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के संबंधों में मजबूती आएगी। हालांकि इसका नकारात्मक असर सेहत पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि- बुध कुंभ राशि के बारहवें स्थान पर गोचर करेगा। इस समय को धन को बहुत ही ध्यान से रखने की जरूरत है नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें।  

मीन राशि- बुध मीन राशि के ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेगा। यह गोचर आपके बच्चों की तरक्की में मदद करवाएगा। बहुत कुछ नया सीखने का भी मौका मिलेगा। इस मौके को हाथ से जानें न दें। आर्थिक स्थिति में भी बढ़ोतरी संभव है।

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!