Edited By Prachi Sharma,Updated: 14 Nov, 2023 07:36 AM
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मंगलवार को अन्नकूट के पावन पर्व पर ठीक 11.45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। श्री पंच गंगोत्री समिति
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
देहरादून (स.ह.): विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व पर ठीक 11.45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। श्री पंच गंगोत्री समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद गंगा मैया के दर्शन मुखवा गांव में किए जाएंगे।
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट कल भैया दूज के पुण्य पर्व पर 15 नवम्बर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री के दर्शन शीतकाल में खरसाली शनि मंदिर में होंगे।