February 2024 Taurus Horoscope: वृष राशि के लिए फरवरी महीने का मासिक राशिफल

Edited By Updated: 24 Jan, 2024 11:19 AM

आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? केतु और चंद्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

February 2024 Taurus horoscope वृष राशि: आज बात करेंगे वृष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना कैसा रहेगा ? केतु और चंद्र पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र, बुध और मंगल तीनों ही अष्टम भाव में हैं। शुक्र और बुध का गोचर बढ़िया होता है। सूर्य कुंडली में नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। शनि का दसवें भाव में गोचर बढ़िया नहीं होता। राहु का गोचर ग्यारहवें भाव में शुभ है। गुरु का बारहवें भाव में गोचर शुभ नहीं है। बुध गोचर करेंगे और सबसे पहले चले जाएंगे नौवें भाव में। बुध यहां बढ़िया फल नहीं करते। मंगल नौवें भाव में आ जाएंगे 5 फरवरी को। शुक्र राशि बदलकर नौवें भाव में आ जाएंगे। सूर्य 13 फरवरी को राशि बदलेंगे। 

Position of Karma and Income Place in the month of february महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि जिस भाव में होते हैं। उस भाव को मजबूत कर देते हैं। शनि साढ़ेसाती और ढैया में बढ़िया फल नहीं करते हैं। शनि अपने भाव को मजबूत देंगे। निश्चित तौर पर आपको कारोबार में कोई दिक्कत नहीं होगी। सूर्य चौथे भाव में आकर सीधा अपने भाव को देखेंगे। राहु ग्यारहवें भाव में आकर आय में वृद्धि करवाते हैं। यह प्रमोशन का स्थान है। गुरु बारहवें भाव में बैठे हैं। ये गोचर लग्न के लिए बढ़िया नहीं होता। गुरु की दृष्टि है छठे भाव के ऊपर। गुरु जब छठे भाव को दृष्टि देंगे तो आप विवादों से दूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़िया फल करेंगे। 

Relationship status in the month of february महीने में  रिलेशन की स्थिति: सप्तम के स्वामी मंगल बनते हैं। सप्तम के स्वामी का अष्टम में जाना बढ़िया नहीं होता। सप्तम के ऊपर राहु की दृष्टि शुभ नहीं होती। शनि दसवीं दृष्टि से इस भाव को देख रहे हैं। फरवरी के महीने में पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचें। कुटुंब भाव के स्वामी बुध हैं और मंगल के साथ हैं। बुध के ऊपर केतु की दृष्टि भी है। शादीशुदा जातकों को थोड़ा ध्यान रखने की जरुरत है। सिंगल के लिए फ़िलहाल रिश्ते की स्थिति नहीं बन रही है। शनि बाधा डाल रहे हैं और राहु पांचवें भाव को देख रहे हैं। यहां से रिश्ता देखा जाता है। केतु का प्रभाव बुध के ऊपर भी है। सिंगल को इंतजार करना पड़ेगा। जो लोग रिलेशनशिप में हैं उन्हें पार्टनर के साथ बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा। 14-15 फरवरी के आसपास पार्टनर के साथ मूवी देखने का भी प्लान बना सकते हैं। 

Health status in the month of  february में सेहत की स्थिति: छठे भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। अष्टम भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है। सेहत के लिहाज से कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। 

Status of education in the month of february महीने में शिक्षा की स्थिति: छात्रों के लिए समय थोड़ा खराब रहेगा। पढ़ाई में मन कम लगेगा। बुध इस भाव को नहीं देख पा रहे हैं। फोकस बनाने के लिए स्टूडेंट्स को थोड़ा स्ट्रगल करना पड़ सकता है। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!