Gauri Vrat 2026 Date : कब से शुरू होगा 5 दिवसीय गौरी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और शुभ समय

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 11:02 AM

gauri vrat 2026 date

हिंदू धर्म में त्योहारों और व्रतों का भी खास महत्व है। गौरी व्रत माता पार्वती को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गौरी व्रत का प्रारंभ होता है। यह व्रत महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के के लिए बहुत खास और...

Gauri Vrat 2026 Date : हिंदू धर्म में त्योहारों और व्रतों का भी खास महत्व है। गौरी व्रत माता पार्वती को समर्पित है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गौरी व्रत का प्रारंभ होता है। यह व्रत महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के के लिए बहुत खास और कल्याणकारी माना जाता है। मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए कन्याएं 5 दिनों का गौरी व्रत करती हैं। माता पार्वती को समर्पित यह पांच दिवसीय अनुष्ठान सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। इस व्रत का समापन  आषाढ़ पूर्णिमा पर होता है। तो आइे जानते हैं गौरी व्रत के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि और शुभ समय के बारे में-

कब से कब तक है गौरी व्रत 2026?

वैदिक पंचांग के अनुसार, गौरी व्रत की शुरुआत हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से होती है और इसका समापन पूर्णिमा तिथि को होता है। उदया तिथि के अनुसार, व्रत का प्रारंभ 25 जुलाई 2026, शनिवार को हो रहा है। वहीं, इस व्रत का समापन 29 जुलाई 2026, बुधवार को होगा। 

गौरी व्रत 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट बजे तक रहेगा।
शुभ-उत्तम मुहूर्त - सुबह 7 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 03 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त - दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।
उन्नति मुहूर्त- शाम 07 बजकर 17 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 34 मिनट तक। 

गौरी व्रत का धार्मिक महत्व

मान्यता है कि जो भी कुंवारी लड़कियां इस व्रत को सच्चे मन से करती हैं, उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और मन की हर मुराद पूरी होती है। वहीं, सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु, अच्छी सेहत और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनाए रखने के लिए रखती हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!