Gyan Sarovar- अपने दोस्त बनाने से पहले ध्यान रखें ये बात

Edited By Updated: 13 Dec, 2022 07:58 AM

gyan sarovar

एक बार एक राजा और मंत्री में विवाद हो गया। राजा बोले, ‘‘मंत्री! संगति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, मनुष्य चाहे अच्छी संगति

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Gyan Sarovar- एक बार एक राजा और मंत्री में विवाद हो गया। राजा बोले, ‘‘मंत्री! संगति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता, मनुष्य चाहे अच्छी संगति में रहे या बुरी संगति में। मानव स्वयं सचेत रहे।’’
 
1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
 
PunjabKesari Gyan Sarovar
मंत्री बहुत बुद्धिमान था। उसने बाजार से दो तोते मंगवाए और राजा के सामने ही एक तोते को संतों के आश्रम में भेज दिया और दूसरे तोते को असंतों के मंडप में भेज दिया। समय व्यतीत होता गया। एक वर्ष बीतने के बाद पुन: राजा और मंत्री में विवाद छिड़ गया। राजा उसी हठ में था कि संगति का कोई प्रभाव नहीं होता। मंत्री बुद्धिशील था, उसने दोनों तोतों को मंगवा भेजा। जो संतों के आश्रम से तोता आया था, उससे राजा कहता है ‘‘गंगा राम! बोलो।’’

तोता, ‘‘राजन! बोलो जय सच्चिदानंद भगवान की।’’

राजा ने दूसरे तोते से, जो अभक्तों के यहां से आया था, कहा, ‘‘कहो, गंगा राम!’’
PunjabKesari Gyan Sarovar
तोता बोला, ‘‘बकवास क्यों कर रहे हो’’ और साथ ही गालियां भी निकालीं। यह सुन कर राजा को क्रोध आया और सभी लोग तोते को मारने दौड़े।

बीच में ही संतों वाला तोता बोल उठा, ‘‘मैंने मुनिजनों, संतों एवं भक्तों की वाणी सुनी है और इसने दुष्टों की वाणी सुनी है। न तो इसका कोई दोष है और न ही मेरे में गुण है। यह तो संगति का प्रभाव है।’’

यह सुनकर राजा को निश्चय हो गया कि संगति का भी अपना कुछ प्रभाव होता है।
PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!