Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या पर बन रहे हैं यह शुभ योग, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2023 08:05 AM

hariyali amavasya

श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सावन के महीने में बारिश का मौसम होने के कारण

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Hariyali Amavasya 2023: श्रावण कृष्ण पक्ष की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सावन के महीने में बारिश का मौसम होने के कारण हर तरफ हरियाली छा जाती है इसलिए इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। तीज से तीन दिन पहले यह त्योहार मनाए जाने का विधान है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पितरों के निमित्त दान, श्राद्ध, तर्पण और दान-धर्म के कामों को करना बहुत उत्तम माना जाता है। हरियाली अमावस्या पर पौधे लगाने की परंपरा है। इस बार हरियाली अमावस्या पर एक शुभ योग भी बन रहा है।

PunjabKesari Hariyali Amavasya

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

PunjabKesari Hariyali Amavasya

Hariyali Amavasya 2023 Muhurat हरियाली अमावस्या 2023 मुहूर्त
पंचांग के अनुसार हरियाली अमावस्या तिथि 16 जुलाई 2023 को रात 10 बजकर 08 मिनट पर शुरू होगी और 18 जुलाई 2023 को प्रात:12 बजकर 01 मिनट पर इसका समापन होगा।
स्नान-दान समय - सुबह 04.12 - सुबह 04.53
अमृत (सर्वोत्तम) - सुबह 05.34 - सुबह 07.17
शुभ (उत्तम) - सुबह 09.01 - सुबह 10.44
शाम का मुहूर्त - शाम 05.27 - रात 07.20

Auspicious Yoga on Hariyali Amavasya हरियाली अमावस्या पर शुभ योग
हरियाली अमावस्या पर सुबह 07 बजकर 05 तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से दो शुभ योग बनेंगे।

PunjabKesari Hariyali Amavasya

Hariyali Amavasya Significance हरियाली अमावस्या महत्व
हिंदू धर्म में अमावस्या को त्योहार की तरह मनाया जाता है। खासकर सोमवार और शनिवार के दिन आने वाली अमावस्या बहुत खास मानी जाती है। सावन में हरियाली अमावस्या पर शिव-पार्वती की पूजा करने के साथ ही तुलसी, आम, बरगद, नीम आदि के पौधे लगाए जाते हैं। हरियाली अमावस्या पर पेड़-पौधे लगाने से देव और पितृ दोनों प्रसन्न होते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन देव पूजा के साथ पौधे लगाने से आरोग्य, संतान और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari kundli

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!