भारत के इस राज्य में16 दिनों तक मनाई जाती है होली

Edited By Updated: 12 Mar, 2017 03:02 PM

holi is celebrated for 16 days in this state of india

भारत के हर शहर में पूरे जोश के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। होली वैसे तो एक दिन का त्यौहार माना जाता है लेकिन मथुरा-वृंदावन में होली एक सप्ताह तक

भारत के हर शहर में पूरे जोश के साथ होली का पर्व मनाया जाता है। होली वैसे तो एक दिन का त्यौहार माना जाता है लेकिन मथुरा-वृंदावन में होली एक सप्ताह तक चलती है। भारत के राजस्थान राज्य में एक या हफ्ता नहीं बल्कि 16 दिनों तक होली का पर्व मनाया जाता है। 


राजस्थान में होली के दूसरे दिन ही गणगौर पूजा आरंभ हो जाती है जो 16 दिनों तक चलती है। इस पूजा की समाप्ति के दिन फिर से रंगों की होली खेली जाती है। ये मारवाड़ियों की पूजा होती है। इसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि मारवाड़ियों के लिए होली अौर दिवाली प्रमुख पर्व होते हैं। यहां यह त्यौहार नवेली दुल्हन के लिए खास होता है। इस त्यौहार में होली के दिन दुल्हन होलिका दहन के समय होली माता के गिर्द फेरे लेती है। फेरे के बाद ही नवविवाहिता अपने मायके जाती है। वहां जाकर अपनी पहली होली मनाती है। 16 दिन की गणगौर माता की पूजा अपने मायके में रहकर ही करती है। 


होली के दिन कुवांरी लड़कियां एवं विवाहित महिलाएं भगवान शिव और माता गोरी की पूजा करते हुए दूर्वा से पानी के छींटे देते हुए गोर गोर गोमती माता के गीत गाती हैं। इस पर्व में कुंवारी लड़कियां मनपसंद वर और विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। माना जाता है कि माता गवरजा होली के दूसरे दिन अपने पीहर आती हैं तथा आठ दिनों के बाद ईसर (भगवान शिव) उन्हें वापस लेने के लिए आते हैं,चैत्र शुक्ल तृतीया को उनकी विदाई होती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!