Kumbh rashi Prediction 2024: कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा वर्ष 2024

Edited By Prachi Sharma,Updated: 07 Nov, 2023 06:50 AM

आज बात करेंगे कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? कुम्भ राशि के जातकों के लिए शनि राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। कुम्भ राशि के ऊपर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kumbh rashi Prediction 2024: आज बात करेंगे कुंभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 कैसा रहेगा ? कुम्भ राशि के जातकों के लिए शनि राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। कुम्भ राशि के ऊपर शनि की साढ़ेसाती का ज्यादा नुकसान नहीं होता। कुम्भ राशि शनि की अपनी और प्रिय राशि है। राहु पूरा साल तीसरे भाव में रहेंगे। चंद्रमा 1 जनवरी को सप्तम भाव में रहेंगे। सूर्य 1 महीने के बाद राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल 45 दिनों के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि, राहु और केतु ज्यादा राशि परिवर्तन नहीं करते हैं।

2024 में कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय रहेगा शुभ
1 जनवरी को सूर्य ग्यारहवें भाव में हैं और ये गोचर आपके लिए बहुत शुभ है।
15 अप्रैल से 15 मार्च तक का समय भी आपके लिए शुभ साबित होगा।
सूर्य आपकी कुंडली में सप्तम भाव के स्वामी हैं और ये पार्टनरशिप का भी भाव होता है। इसका समय रहेगा 15 अप्रैल से 15 मई तक।
15 जुलाई से 15 अगस्त तक का सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा।
15 नवंबर से 15 दिसंबर तक का समय आपके लिए ठीक रहेगा।

Status of Karma and Income Place in the year 2024 वर्ष 2024 में कर्म और आय स्थान की स्थिति: शनि की दशम दृष्टि कर्म स्थान के ऊपर पड़ रही है। शनि का गोचर जब चंद्रमा के ऊपर से होता है तो वो आपको थोड़ा सुस्त बना देते हैं। गुरु की दृष्टि विदेश भाव के ऊपर रहेगी। विदेश जाने के योग बन सकते हैं। अष्टम भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि रहेगी। 30 अप्रैल के बाद गुरु का गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कामकाज में तरक्की मिलेगी। गुरु का चौथे भाव में गोचर शुभ फल नहीं करते लेकिन कालपुरुष की कुंडली में ये बढ़िया फल करते हैं।

Relationship status in the year 2024 वर्ष 2024 में रिलेशन की स्थिति: शनि राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। गुरु का गोचर तीसरे भाव से हो रहा है। पहले 4 महीने में सिंगल लोगों के लुए शादी का योग बनता है। जो लोग पार्टनर के इन्तजार में हैं, उन्हें थोड़ा सा वेट करना पड़ सकता है।

Health status in the year 2024 वर्ष 2024 में सेहत की स्थिति: सेहत वाले भाव के ऊपर राहु की दृष्टि पड़ रही है। सूर्य और मंगल बीच-बीच में इस भाव को देखेंगे। सिर में दर्द होने की सम्भावना है। सेहत से जुड़ी कोई समस्या होने की सम्भावना है। सिर्फ और सिर्फ राहु ही छठे भाव को देखेंगे। इसके बाद का  बाकि समय आपके लिए सही रहेगा। 15 मार्च से 15 अप्रैल तक का समय आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है।

Status of education in the year 2024 वर्ष 2024 में शिक्षा की स्थिति: गुरु केंद्रीय प्रभाव में आ गए हैं। छात्रों के लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। जो छात्र रिसर्च की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए समय बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!