Lalita Jayanti 2021: देवी ललिता से मिलेगा वैभव और संपन्नता का वरदान

Edited By Updated: 27 Feb, 2021 07:49 AM

lalita jayant

आज 27 फरवरी शनिवार को देवी ललिता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। दस महाविद्याओं में देवी ललिता तीसरे स्थान पर आती हैं। देवी भागवत में मां ललिता को ही आद्या शक्ति सती कहा गया है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lalitha Jayanti 2021: आज 27 फरवरी शनिवार को देवी ललिता जयंती का पर्व मनाया जाएगा। दस महाविद्याओं में देवी ललिता तीसरे स्थान पर आती हैं। देवी भागवत में मां ललिता को ही आद्या शक्ति सती कहा गया है।

PunjabKesari lalita

Lalita Jayanthi Fast Story: जब देवी सती के पिता दक्ष ने भगवान शिव का अपमान किया तो उन्होंने आहत होकर अपने प्राण त्याग दिए। अपनी पत्नी के वियोग में भगवान शिव उनका पार्थिव शव अपने कंधों पर उठाकर चारों दिशाओं में घूमने लगे। समस्त देवी-देवताओं ने श्री हरि विष्णु से प्रार्थना करी की उन्हें इस महाविपत्ति से निकालें। तब श्री हरि विष्णु ने भगवान शिव द्वारा भेंट किए गए चक्र से सती के शव को 108 भागों में विभक्त कर दिया। जहां-जहां सती के शव के अंश गिरे, वहीं शक्तिपीठ स्थापित हुए। उन्हीं में  से एक मां ललिता का स्थान है। भगवान शिव को अपने हृदय में धारण करने के कारण सती नैमिषारण्य वन में लिंग धारिणी नाम से प्रसिद्ध हैं। इन्हें ललिता देवी के नाम से पूजा जाता है।

Sri Lalita Jayanti: कालिका पुराण में कहा गया है, ललिता देवी गौर वर्ण की हैं, उनकी दो भुजाएं हैं तथा लाल कमल पर विराजित रहती हैं। दक्षिणमार्गी शाक्तों की मान्यता के अनुसार देवी ललिता को चण्डी का स्थान प्राप्त है। जो व्यक्ति इनकी सच्चे मन से पूजा करता है, उसे सुख-समृद्धि की प्राप्त होती है
 व प्रेम में सफलता प्राप्त होती है।  

PunjabKesari lalita

Lalita Jayanthi Puja vidhi: पूजन विधि: शाम के वक्त स्वच्छ होकर गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। घर के मंदिर में देवी ललिता का चित्र स्थापित कर उत्तरमुखी होकर विधिवत पूजा करें। गाय के घी का दीपक लगाएं, चंदन की धूप करें, गुलाबी रंग के फूल चढ़ाएं, गुलाल अर्पित कर मां को सुंगधित इत्र लगाएं। खीर का भोग लगाकर इस विशेष मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। पूजा करने के बाद खीर का प्रसाद किसी सुहागन महिला को भेंट करें।

 Lalitha Jayanti mantra: पूजा मंत्र: ऐं ह्रीं श्रीं ललितायै नमः॥
 
शुभ-लाभ के लिए करें इस मंत्र का जाप: ॐ शिवप्रियायै नमः॥

Lalitha Jayanti Upay: ललिता जयंती के उपाय: जीवन में सुख-शांति के लिए देवी ललिता पर चढ़ा आटा किसी ब्राह्मणी को उपहार में दें।

अखंड समृद्धि हेतु देवी ललिता के सामने गौघृत का षडमुखी दीपक करें।

लव लाइफ में सफलता के लिए देवी ललिता को दही और शहद का भोग लगाकर सफेद रंग की गाय को खिलाएं।  

PunjabKesari lalita

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!