Lord Shiva Temples: विदेशों में भी स्थित हैं भगवान भोलेनाथ के भव्य मंदिर, जानें इनके बारे में

Edited By Updated: 10 Jan, 2025 02:29 PM

lord shiva temples

Lord Shiva Temples: भारत में वैसे तो देवों के देव महादेव के कई प्रसिद्ध मंदिर स्थापित है। भगवान शिव के कई रूप हैं, जिसकी पूजा विदेशों में भी की जाती है। इनमें कुछ पौराणिक है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Lord Shiva Temples: भारत में वैसे तो देवों के देव महादेव के कई प्रसिद्ध मंदिर स्थापित है। भगवान शिव के कई रूप हैं, जिसकी पूजा विदेशों में भी की जाती है। इनमें कुछ पौराणिक है, तो कुछ वर्तमान समय में बनाए गए हैं। विदेशों में भी लोग श्रद्धा- भाव के साथ शिव जी की पूजा करते हैं। इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान में प्राचीन मंदिर हैं। विदेशों में स्थित शिव मंदिरों में हर साल शिव से जुड़े कई बड़े त्यौहारों में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिलती है। लोग बहुत श्रद्धाभाव के साथ इन मंदिरों में दर्शन के लिए आते हैं। तो आइए जानते हैं विदेशों में स्थित ऐतिहासिक और आधुनिक शिव मंदिरों के बारे में-

PunjabKesari Lord Shiva Temples

कटासराज मंदिर, पाकिस्तान
भारत के पड़ोसी देश कहे जाने वाले पाकिस्तान के चकवाल जिले में भी भगवान शिव का पौराणिक मंदिर स्थित है। शिव जी के इस मंदिर को कटासराज मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण छठी से नौवीं शताब्दी के बीच किया गया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर के सरोवर का निर्माण शिव जी के आंसुओं से हुआ था। हर साल पाकिस्तान के अलावा भारत से भी बहुत बड़ी संख्या में शिव जी के भक्ति इस मंदिर के दर्शन करने जाते हैं।  

पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल
नेपाल की राजधानी काठमांडू में भी भगवान शिव का बहुत प्राचीन और पौराणिक मंदिर स्थित है। इसका निर्माण जयदेव ने 11 वर्ष पूर्व 753 ई. में करवाया था. दीमकों से हुई भारी क्षति के कारण मंदिर का पुनर्निर्माण 17वीं शताब्दी के आसपास हुआ। यह मंदिर बागमती मंदिर के किनारे स्थित है। इस हिंदुओं की आस्था का मुख्य केंद्र माना जाता है। हर साल देश-विदेशों से लोग इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं।

PunjabKesari Lord Shiva Temples

रामलिंगेश्वर मंदिर, मलेशिया
शिव जी का रामलिंगेश्वर मंदिर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में स्थित है। साल 2012 में यहां की सरकार ने इस मंदिर की जिम्मेदारी एक ट्रस्ट को सौंप दिया। इस मंदिर में लोगों की बहुत बड़ी संख्या में देखने को मिलती है। अब इस मंदिर की देखभाल ट्रस्ट के द्वारा किया जाता है।

PunjabKesari Lord Shiva Temples

प्रंबानन मंदिर, इंडोनेशिया
इंडोनेशिया का प्रंबानन मंदिर निर्माण नौवीं शताब्दी में किया गया था। यह मंदिर बहुत प्राचीन और पौराणिक है। यह मंदिर देश के कई प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर 17 किलोमीटर के दायरे में फैला हुआ है। इस मंदिर को यूनेस्को ने प्राचीन वास्तुकला के हिसाब से बनाया था।

PunjabKesari Lord Shiva Temples

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!