Margashirsha Purnima: साल की आखिरी पूर्णिमा पर करें ये काम, सभी दुखों से मिलेगा छुटकारा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Dec, 2023 09:48 AM

margashirsha purnima

हिंदू धर्म के अनुसार हर माह में आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है की इसी दिन से सतयुग काल का आरंभ हुआ था।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Margashirsha Purnima 2023: हिंदू धर्म के अनुसार हर माह में आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। कहा जाता है की इसी दिन से सतयुग काल का आरंभ हुआ था। 2022 की ये आखिरी पूर्णिमा बहुत ही खास है क्योंकि इस बार सिद्ध योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इसी के साथ आज के दिन कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो वह बहुत ही चमत्कारी साबित होंगे और सभी दुखों से छुटकारा दिलवाएंगे।

Tarot Card Rashifal (26th december): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

आज का पंचांग- 26 दिसंबर, 2023

Marriage Horoscope: 2024 में इन राशियों के जीवन में बनेंगे चट मंगनी पट विवाह के योग, देखें क्या आप हैं List में 

Virgo 2024 full Horoscope: कन्या राशि वालों का सटीक राशिफल 2024

Tripura Bhairavi Jayanti: महाकाली की छाया से प्रकट हुई देवी त्रिपुर भैरवी, पढ़ें पूरी Information

लव राशिफल 26 दिसंबर- आंखों ही आंखों से ये तूने क्या कह दिया

Dattatreya Jayanti: त्रिदेव ने लिया भगवान दत्तात्रेय के रूप में जन्म, पढ़ें कथा

आज का राशिफल 26 दिसंबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  
 

PunjabKesari Margashirsha Purnima

Margashirsha Purnima Upay: पूर्णिमा के दिन सुबह नियम पूर्वक व्रत रखकर भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करना चहिए। इस मंत्र का जाप करने से सभी प्रकार के दुखों से छुटकारा मिलता है और आर्थिक स्थिति भी अच्छी हो जाती है। उपवास न कर पाएं  तो भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Lord Vishnu Mantra- ॐ नमः नारायणाय

PunjabKesari Margashirsha Purnima

To increase wealth धन की बढ़ोतरी के लिए: अगर आप भी चाहते है मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो पूर्णिमा के दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम को घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से सच्चे मन से प्रार्थना करें। ऐसा करने से घर में धन बढ़ता ही चला जाता है और कभी भी पैसे की कोई कमी नहीं होती।

To complete pending work रुके हुए काम को पूरा करने के लिए: पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा करें। शाम के समय कपूर जलाकर उनकी आरती करें। ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिविटी दूर होती है। जो भी काम बहुत समय से अटका हुआ है, वो बिना रुके पूरा हो जाता है।

For job promotion नौकरी में तरक्की के लिए: अगर आप भी नौकरी में मनचाही ऊंचाईयों को छूना चाहते हैं तो आज के दिन गंगा जल में कच्चा दूध मिलाकर भगवान नारायण को अर्पित करें। इसके अलावा सत्यनारायण कथा का पाठ करके भगवान का आशीर्वाद लें।

PunjabKesari Margashirsha Purnima

वास्तु शास्त्र के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा के शुभ दिन पर अवश्य करें ये उपाय
घर की पश्चिम दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाने से धन-समृद्धि में बढ़ौत्तरी होती है।

घर में मां लक्ष्मी का वास बनाए रखने के लिए शाम को मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं और रात भर जलने दें।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!