Nautapa 2026: नौतपा शुरू होते ही सूरज उगलने लगा ‘आग’

Edited By Updated: 26 May, 2026 11:55 AM

nautapa 2026

हरियाणा में नौतपा की शुरूआत हो गई है। नौतपा के पहले दिन ही हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी रही। सर्वाधिक तापमान 46.2 डिग्री सैल्सियस रहा जो सिरसा में दर्ज किया गया। जिसके चलते सिरसा में  भीषण गर्मी और लू का असर...

हिसार (राठी): हरियाणा में नौतपा की शुरूआत हो गई है। नौतपा के पहले दिन ही हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। कई जिलों में झुलसाने वाली गर्मी रही। सर्वाधिक तापमान 46.2 डिग्री सैल्सियस रहा जो सिरसा में दर्ज किया गया। जिसके चलते सिरसा में  भीषण गर्मी और लू का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। 

सिरसा के अलावा रोहतक में 45.2, भिवानी में 44.0, जींद में 43.8, हिसार व नूंह में 43.3 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। रात्रि तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई। 24 घंटे में रात्रि तापमान में 5 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी हुई। हरियाणा के गुरुग्राम, झज्जर, मंडकौला और पलवल में रात्रि तापमान 31.0 डिग्री सैल्सियस से ऊपर पहुंच गया। 

मंडकौला में यह सर्वाधिक 31.9 डिग्री सैल्सियस रात्रि तापमान रहा। मौसम विभाग ने 26 से 29 मई के दौरान हीट वेव, सीवियर हीट वेव, अंधड़ को लेकर ऑरैंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

चिकित्सकों ने इन दिनों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। भीषण गर्मी का हाटे से लेकर ब्रेन तक असर होता है।

हकृवि कृषि मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में  मौसम आमतौर पर 29 मई तक खुश्क रहने व बीच-बीच में दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ौतरी होने तथा लू चलने की भी संभावना  है। 

नौतपा के 9 दिन करें ये काम
अपने घर की छत या खुले स्थान पर पंछियों के लिए दाना-पानी रखें।
राहगीरों को पानी पिलाएं।
जल दान करें।
निर्धनों में अन्न बांटें।
शाम को घर में कर्पूर का दीपक जलाएं।
बुजुर्गों की सहायता करें।
गुड़ और चने का दान जरूरतमंद को दें।
गौ माता को हरा चारा और कुत्ते को रोटी खिलाएं।
सीधी धूप के संपर्क में आने से बचें।
तामसिक भोजन न करें।

नौतपा के 9 दिन न करें ये काम
आंखों पर सनग्लास पहनें बिना धूप में न जाएं।
सिर पर टोपी या कपड़ा पहनें बिना घर से न निकलें।
चेहरे को भी कपड़े या मास्क से कवर किए बिना धूप के संपर्क में न जाएं।
किसी भी तरह का मांगलिक कार्य न करें।
बर्फ वाला अथवा फ्रिज में रखा पानी न पिएं। मिट्टी के घड़े का जल पिएं।
गहरे रंग के वस्त्र न पहनें, हल्के रंग के कपड़ों को प्रथमिकता दें।
संभव हो तो यात्रा न करें, आवश्यक हो तो सतर्कता बरतें।
सूर्य की तेज किरणों के दौरान घर से बाहर न निकलें विशेषकर दोपहर के समय, स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!