Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 Feb, 2023 11:37 AM

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) ने शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मध्य दिल्ली में फुटपाथ पर बने
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
नई दिल्ली (प.स.): दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी.) ने शनिवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मध्य दिल्ली में फुटपाथ पर बने धार्मिक ढांचों को तोड़ने का अभियान चलाया। एक अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अदालत के निर्देश पर शुरू किया गया है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
पुलिस ने कहा कि अभियान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। दरअसल, 29 सितंबर 2009 के एक आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि संबंधित राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की सरकारें सड़कों व पार्कों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत धार्मिक संरचनाओं की मामला-दर-मामला समीक्षा करके तेजी से उचित कदम उठाएं।
