Raksha Bandhan Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन पर बहन को भूलकर भी न दें ये उपहार, वरना रिश्तों में आ जाएगी कड़वाहट

Edited By Updated: 27 Aug, 2026 12:47 PM

raksha bandhan gift vastu tips

Raksha Bandhan 2026 Gift Vastu: रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को है। इस दिन अपनी बहन को उपहार देते समय इन अशुभ चीजों को देने से बचें, वरना रिश्तों में आ सकती है कड़वाहट। जानें वास्तु नियम।

Raksha Bandhan Gift Vastu Tips: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधती हैं और भाई अपनी प्यारी बहन की सदैव रक्षा करने का वचन देते हैं। इसके साथ ही, भाई अपनी बहनों को उनकी पसंद का उपहार या शगुन देकर उनके प्रति अपना स्नेह व्यक्त करते हैं।

साल 2026 में रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। इस वर्ष का रक्षाबंधन बेहद विशेष माना जा रहा है क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा, हालांकि पंचक की छाया जरूर रहेगी।

शास्त्रों और वास्तु विज्ञान के अनुसार, उपहारों का लेन-देन करते समय कुछ नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं का उल्लेख किया गया है जिन्हें उपहार में देना अशुभ माना जाता है। यदि आप भी इस रक्षाबंधन अपनी बहन के लिए गिफ्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो वास्तु के इन नियमों को जरूर जान लें ताकि आपके रिश्ते में हमेशा मधुरता बनी रहे।

PunjabKesari Raksha Bandhan Gift Vastu Tips

रक्षाबंधन पर भूलकर भी गिफ्ट न करें ये चीजें: ज्योतिषशास्त्र और वास्तुविज्ञान के अनुसार, बहनों को किसी भी परिस्थिति में चमड़े के जूते-चप्पल या बेल्ट, नुकीली या काटने की वस्तुएं, परफ्यूम या इत्र, मिक्सी, चाकू का सैट, काले रंग की चीजें, कांच के बर्तन या शोपीस, खाली पर्स या वॉलेट, आइना, फोटो फ्रेम्स, घड़ी, रूमाल और तौलिया बतौर गिफ्ट नहीं देना चाहिए। इन्हें अशुभ माना जाता है।

PunjabKesari Raksha Bandhan Gift Vastu Tips

रक्षाबंधन पर गिफ्ट करें ये चीजें: रक्षाबंधन पर बहन को रक्षा के संकल्प के साथ भाई को बहन के भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उपहार का चयन करना चाहिए। वैसे जो उपहार बहनों के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं, वे हैं वस्त्र, गहने, पुस्तकें, मिठाइयां, मीठी वाणी, सोने-चांदी के सिक्के। ज्योतिषशास्त्र में बहनों का कारक बुध ग्रह को माना गया है इसलिए बुध से संबंधित चीजें जैसे हरे वस्त्र, शिक्षा सामग्री, नकदी, चैक, बांड दे सकते हैं।

एक ओर जहां रूमाल और तौलिया उपहार में देना बहनों के लिए अशुभ होता है, वहीं उसे पहनने के लिए वस्त्र देना शुभ माना गया है। इसकी वजह यह है कि स्त्रियों में देवी लक्ष्मी का वास माना गया है। विवाहित कन्याओं को गृहलक्ष्मी भी कहा गया है, इसलिए शास्त्रों का मत है कि भाई यदि बहनों को वस्त्र उपहार देते हैं तो उन्हें देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

PunjabKesari Raksha Bandhan Gift Vastu Tips

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!