राम मंदिर समारोह : कर्नाटक में हिंदू श्रद्धालुओं को लुभाने में जुटीं भाजपा व कांग्रेस

Edited By Updated: 08 Jan, 2024 07:34 AM

ram mandir inauguration

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब 2 सप्ताह बचे हैं और कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने इस चुनावी वर्ष में हिंदू श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रविवार को अपना

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

बेंगलुरु  (प.स.): अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में करीब 2 सप्ताह बचे हैं और कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा दोनों ने इस चुनावी वर्ष में हिंदू श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए रविवार को अपना अभियान शुरू किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत राम अक्षत (चावल) वितरण शुरू किया।

 भाजपा के दिग्गज नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा और उनके बेटे व प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने आज बेंगलुरु में हिंदू समुदाय के लोगों के घर जाकर उनसे 22 जनवरी को घर पर विशेष पूजा करने का अनुरोध किया और अक्षत दिए।  भाजपा नेताओं ने लोगों से यह अनुरोध भी किया कि वे अपने घर के सामने 5 दीपक जलाएं।

उधर कांग्रेस सरकार ने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग के नियंत्रण वाले मंदिरों को 22 जनवरी को विशेष पूजा आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं।  मुजरई मंत्री (हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती) रामलिंगा रैड्डी ने संवाददाताओं से कहा, “22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। मैंने हिंदू धार्मिक बंदोबस्ती विभाग से कहा है कि वह उस दिन अपने नियंत्रण वाले सभी मंदिरों में विशेष प्रार्थनाएं आयोजित करे।”

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!