Daily horoscope : सप्ताह का आरंभ इन राशियों को देगा खास उपहार

Edited By Updated: 09 Dec, 2024 08:22 AM

rashifal in hindi

मेष : चूंकि सितारा नुकसान देने वाला है इसलिए लेन-देन के काम निपटाते समय पूरी सावधानी

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : चूंकि सितारा नुकसान देने वाला है इसलिए लेन-देन के काम निपटाते समय पूरी सावधानी बरतनी ठीक रहेगी, सफर भी टाल दें।

वृष: सितारा आमतौर पर मजबूत, टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी का काम करने वालों को अपने कामों में लाभ मिलेगा।

मिथुन: किसी सरकारी काम के लिए अनमने मन के साथ किया गया यत्न बेनतीजा सिद्ध होगा, शत्रु कमजोर-तेजहीन रहेंगे।

कर्क : मन तथा सोच नैगेटिविटी के प्रभाव में रहेगी इसलिए जो भी कोशिश करें, पूरे सोच-विचार तथा ध्यान के साथ करें।

सिंह: सेहत के लिए समय कमजोर, खान-पान में पूरी तरह से अटैंटिव रहना सही रहेगा, कोई भी काम जल्दबाजी में फाइनल न करें।

कन्या : कामकाजी कामों के लिए सितारा अच्छा, सफलता साथ देगी, मगर जोर ज्यादा लगाना पडे़गा, स्वभाव में भी क्रोध रहेगा।

Tarot Card Rashifal (9th December): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 9 दिसंबर - हम तुम्हें इतना प्यार करेंगे कि लोग हमें याद करेंगे

Weekly numerology (9th-15th December): जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा यह सप्ताह

तुला :  दुश्मनों की शरारतों-हरकतों पर नजर रखनी जरूरी क्योंकि वे आपको परेशान, अपसैट रखने के लिए काफी एक्टिव रहेंगे।

वृश्चिक: ध्यान रखें कि गलत कामों की तरफ भटकते मन के कारण आप से किसी समय कोई गलत बात न हो जाए।

धनु : जमीनी अदालती कामों के लिए सितारा ढीला, इसलिए इन कामों के साथ जुड़ी आपकी कोई भी कोशिश सिरे न चढ़ सकेगी।

मकर: कामकाजी भाग-दौड़, व्यस्तता बनी रहेगी, कामकाजी तौर पर भी आप एक्टिव रहेंगे, शत्रु आपकी पकड़ में रहेंगे।

कुम्भ : बेशक कारोबारी कामों के लिए सितारा अच्छा है, तो भी आपको कामकाजी कोशिशों में बहुत अटैंटिव रहना होगा।

मीन: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, तेज प्रभाव बना रहेगा मगर  फैमिली फ्रंट पर कुछ खींचातनी रह सकती है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!