Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Dec, 2025 10:47 AM

अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि उनके घर में अचानक चूहे आने लगे हैं। घर में चूहों का आना हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। चूहों की संख्या बढ़ना शगुन या अपशगुन कुछ भी हो सकता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि उनके घर में अचानक चूहे आने लगे हैं। घर में चूहों का आना हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। चूहों की संख्या बढ़ना शगुन या अपशगुन कुछ भी हो सकता है। ऐसे में आज जानेंगे घर में चूहों का आना क्या संकेत देता है। तो अगर आपके घर में भी चुहे हैं या फिर अचानक चुहे आने लगे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास होने वाला है। तो आईए जानते हैं इससे मिलने वाले संकेतो के बारें में-
चूहों को लेकर एक मान्यता है कि अगर घर में अचानक से चूहों की संख्या बढ़ने लग जाए और कम होने का नाम ही न लें तो ये किसी बड़ी समस्या के होने का संकेत दे सकते हैं। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि ऐसा होना घर में कोई संकट आने का ईशारा हो सकता है।
अगर घर में चूहों की संख्या बढ़ रही है और उन्होंने घर के सामान को कुतरना शुरू कर दिया है तो आपको बता दें इसे एक अपशगुन माना जाता है। ये इस बात का संकेत है कि घर में सुख-समृद्धि कम होने वाली है और आपको आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ता है।
इतना ही नहीं, चूहों को लेकर एक मान्यता ये भी है कि अगर घर में चूहे बहुत बड़े-बड़े बिल बनाकर रह रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी नहीं जा रहे, तो ये चिंताजनक स्थिति हो सकती है। ऐसा होना इस बात का संकेत है कि आपका कोई शत्रु आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको सावधान होने की भी चेतावनी मिलती है।

घर में छछुंदर का दिखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ये मां लक्ष्मी का रूप होते हैं। अगर छछुंदर घर में लाइन बनाकर आए तो इससे धन लाभ होता है। लेकिन रात के समय इनका घर में आवाज करना अशुभ माना जाता है। छछुंदर की ये हरकत किसी बड़ी समस्या को न्यौता दे सकती है।
घर में चूहों के नकारात्मक प्रभाव को खत्म करने के लिए क्या करें-
चूहों को लेकर ऐसी मान्यता भी है कि इन्हें मारना नहीं चाहिए क्योंकि इन्हें मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी का रूप माना जाता है। चूहों को मारने से दोष लगता है ऐसे में इन्हें मारने की बजाए घर के बाहर फिटकरी रखनी चाहिए। या फिर मूषक को मारने की बजाय भगाने की दवा डाली जा सकती है।
तो वहीं अगर आप घर में 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा रखते हैं तो घर में नकारात्मकता हावी नहीं होती। 1 महीने के बाद पुराने टुकड़े को किसी नदी में बहा दें और उसके स्थान पर नया टुकड़ा रख दें। इस उपाय से वास्तुदोष का भी शमन होता है।
ऊंट के दाएं पैर का नाखून घर में रखने से चूहे सदा के लिए घर से बाहर भाग जाते हैं।
