Karwa Chauth 2026 : पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहती हैं धार्मिक मान्यताएं

Edited By Updated: 23 Oct, 2026 03:56 PM

karwa chauth 2026

करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत  महत्व रखने वाला त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं।

Karwa Chauth 2026 : करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत  महत्व रखने वाला त्योहार माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। इस साल भी महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में जुटी हैं। लेकिन जिन महिलाओं को व्रत के दिन मासिक धर्म यानी की पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, उनके मन में एक सवाल उठता है कि क्या ऐसी स्थिति में  करवा चौथ का व्रत रखना चाहिए या नहीं और क्या चंद्रमा को  अर्घ्य देना और पूजा करना उचित है? तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं और जरूरी बातों के बारें में-

Karwa Chauth 2026

पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत रख सकते हैं या नहीं?

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। कई परिवारों में इस दौरान मंदिर में जाना, पूजाल साम्रगी को हाथ लगाना या धार्मिक अनुष्ठान करने से परहेज किया जाता है। वहीं, कुछ लोगों श्रद्धा और व्यक्तिगत आस्था को अधिक महत्व देते हैं। यदि करवा चौथ के दिन पीरियड्स शुरू हो जाएं, तो व्रत रखने या पूजा करने के संबंध में अपने परिवार की परंपरा और धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है। मासिक धर्म अपने आप में एक प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है। इसे अशुद्धता या दोष के रूप में देखना आवश्यक नहीं है।

Karwa Chauth 2026

क्या पीरियड्स में निर्जला व्रत रखना चाहिए?

करवा चौथ का व्रत पारंपरिक रूप से निर्जला रखा जाता है, जिसमें महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक भोजन और पानी ग्रहण नहीं करतीं। हालांकि, मासिक धर्म के दौरान कुछ महिलाओं को पेट में दर्द, थकान, कमजोरी या चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी है। यदि आपको कमजोरी महसूस हो रही है या पहले से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है, तो बिना पानी के व्रत रखने के लिए खुद पर दबाव न डालें। जरूरत पड़ने पर पानी और भोजन ग्रहण करें तथा चिकित्सकीय सलाह लें। धार्मिक आस्था के साथ-साथ शरीर की जरूरतों का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। व्रत का उद्देश्य श्रद्धा और मंगलकामना से जुड़ा है, इसलिए स्वास्थ्य को जोखिम में डालना आवश्यक नहीं है।

क्या पीरियड्स में चंद्रमा को अर्घ्य दे सकते हैं?

करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। इसे व्रत पूरा करने की महत्वपूर्ण विधि माना जाता है। लेकिन मासिक धर्म के दौरान चंद्रमा को अर्घ्य देने को लेकर अलग-अलग पारिवारिक और धार्मिक मान्यताएं देखने को मिलती हैं। कुछ परिवारों में महिलाएं इस दौरान पूजा की प्रत्यक्ष विधियों से दूर रहती हैं, जबकि कुछ परिवारों में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं माना जाता। इसलिए इस विषय में अपनी परंपरा के अनुसार फैसला किया जा सकता है। यदि आप पूजा की पारंपरिक विधि नहीं कर पा रही हैं, तो मन से प्रार्थना करके भी अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकती हैं।

Karwa Chauth 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!