Tarot Card Rashifal (20th December, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 20 Dec, 2022 06:00 AM

tarot card rashifal

मेष- आज अपनी सकारात्मक सोच से व्यापार में आई चुनौतियों का समाधान निकाल लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ रहकर कुछ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज अपनी सकारात्मक सोच से व्यापार में आई चुनौतियों का समाधान निकाल लेंगे। ऑफिस में अधिकारियों के साथ रहकर कुछ नया सीखने को मिलेगा। युवा अपने आप को व्यस्त रखने के लिए नए काम करेंगे। सेहत के प्रति सजग रहें।

वृष- आज कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत की जरूरत पड़ेगी। बिजनेस से जुड़ा किसी भी तरह का लोन लेने से बचें। विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं को लेकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अविवाहितों के लिए अच्छा रिश्ता आने की सम्भावना है। एकांत में समय व्ययतीत करेंगे।

मिथुन- आज आपके द्वारा किया गया निवेश फायदा लेकर आएगा, मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे लोग नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। नया वाहन खरदीने के लिए ज्यादा सोच-विचार न करें। योग और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएंगे।

कर्क- आज अटके हुए काम को पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। व्यापार में बदलाव लाने के बारे में सोचेंगे। छात्रों को नया सीखने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। काम में इतना व्यस्त रहेंगे की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

सिंह- आज अपने गुणों का प्रयोग करके कार्यक्षेत्र में वाह-वाही का पात्र बन जाएंगे। व्यापार में बहुत सारी जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पाएंगे। छात्रों को शुभ परिणामों के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम कराने के लिए विचार करेंगे।

कन्या- आज कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव और दबदबा बना रहेगा। बिजनेस के हर एक काम को बखूबी तरीके से निभाएंगे। छात्रों के उच्च संस्थान में प्रवेश मिलने की संभावना बन रही है। परिवार से तोहफा मिलेगा। बाल झड़ने की तकलीफ रहेगी।

तुला- आज व्यापार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर काम को मेहनत से करेंगे। युवाओं को चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अधिक खर्चों पर रोक लगाएं। घर-परिवार के साथ भी समय व्यतीत करेंगे। सेहत नरम रहेगी।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

वृश्चिक- आज परिवार के प्रति अपने कर्तव्य को सही से पूरा करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यर्थ के कामों के कारण जरुरी चीजों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। युवाओं को जीवन में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। छात्रों की एकाग्रता में बाधा आ सकती है, डिसिप्लिन बढ़ाने की आवश्यकता होगी।

धनु- आज काम से जुड़ी चिंता को दूर करने के लिए छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाएंगे। व्यापार में नए लोगों के आगमन की संभावना है। पारिवारिक सुख-सुविधाओं को पूरा करने के लिए समय व्यतीत करेंगे। सेहत से जुड़ी कोई लापरवाही भारी पड़ सकती है।

मकर- आज व्यापार में कोई फैसला सोच-समझ कर लें। सरकारी काम कर रहे लोग अपना काम सावधानी से करें। किसी भी विवादित मामले को शांति से सुलझाएंगे। गलत कामों के लिए किया गया खर्चा परेशानी का कारण बनेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कुम्भ- आज किसी भी नई जगह पर प्रवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह से तहकीकात कर लें। ऑफिस में गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। युवाओं में कुछ नया करने का जोश भरा रहेगा। छात्र सोशल मीडिया पर समय खराब करेंगे। पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहेगा।  

मीन- आज अपनी बनाई हुई योजना को सबके सामने लेकर आएंगे। ऑफिस में जो भी काम को हाथ में लेंगे वह पूरा कर लेंगे। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सामान्य से अधिक मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी की चिंता बनी रहेगी। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब रहेगी।

PunjabKesari kundli
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!