Tarot Card Rashifal (18th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 18 Aug, 2023 07:36 AM

tarot card rashifal

मेष:- आज व्यापार में अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा करना भारी पड़ सकता है। आर्थिक तंगी को ठीक करने के लिए थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं का मन दुविधा में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष:- आज व्यापार में अपरि‍चितों पर अधिक भरोसा करना भारी पड़ सकता है। आर्थिक तंगी को ठीक करने के लिए थोड़ी सी मेहनत करनी पड़ेगी। युवाओं का मन दुविधा में रहेगा। परिवार की आपको लेकर कुछ अपेक्षाएं बढ़ने की सम्भावना है।

वृषभ:- आज व्यापार में बनाई गई योजना फलीभूत होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार या परिवर्तन होने की संभावना है। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करके मन को सुकून मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा।

मिथुन:- आज अगर किसी जगह पर रकम डूबी हुई है तो वहां से पैसा वापिस मिल सकता है। कारोबार की आय में बढ़ोतरी संभव है। युवाओं की पुराने समय से चल रही समस्याओं का अंत होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कर्क:- आज अपनी कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें अन्यथा लेने के देने पड़ जाएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट से जुड़े हुए काम में गति आएगी। व्यवसाय का लाभ मन को संतुष्टि प्रदान करेगा। पुराने समय से चल रही चिंता में कमी देखने को मिलेगी।

सिंह:- आज कार्यक्षेत्र में लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। चोट लगने की वजह से शारीरिक कष्ट होगा। परिवार के सदस्यों के साथ बेवजह का क्रोध करने से बचें। छात्र परीक्षा के नतीजे पाकर बहुत खुश होंगे।

कन्या:- आज जॉब की तरफ से की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। युवाओं के द्वारा रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। छात्र बेवजह अपना समय व्यर्थ न करें। घर में प्रेम-प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा प्राप्त होगा।

तुला:- आज कारोबार में मन के मुताबिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में नई पदवी पाकर खुद पर गर्व महसूस होगा। घर का वातावरण थोड़ा निराश करने वाला रह सकता है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृश्चिक:- आज अगर निवेश किया है तो वहां से भी लाभ मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद होने की संभावना है। कोई पुराना रोग फिर से उभर कर सामने आ सकता है। युवा वर्ग अपनी भावनाओं को संभाल कर रखें। मन की बात पेरेंट्स के साथ शेयर करेंगे।

धनु:- आज शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को मन मुताबिक फायदा मिलेगा। ऑफिस के काम समय से पूरे होंगे। युवा हर काम को प्रसन्नता तथा उत्साह के साथ करें। छात्र मेहनत के बलबूते पर अपने मुकाम को हासिल कर लेंगे।

मकर:- आज भूले-बिसरे साथियों के साथ मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम करके खूब नाम कमाएंगे। युवा वर्ग अपनों के अलावा किसी और पर भरोसा न करें। ज्यादा काम करने की वजह से थकान हो सकती है।

कुंभ:- आज जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। छात्रों को परीक्षा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें नहीं तो मौका हाथ से निकल सकता है। शुगर के मरीज खान-पान को लेकर परहेज करें।

मीन:- आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम करने का मौका मिलेगा। कारोबार में थोड़ा खर्चा होने की संभावना है। घर में किसी कारणवश प्रसन्नता वाला माहौल बना रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका प्रबल है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!