Tarot Card Rashifal (24th January): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 24 Jan, 2024 07:39 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने को मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने को मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। सेहत को लेकर सावधानी बरतें।

वृष- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। पिछले कई दिनों से रुके काम को फिर शुरू करने से आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस पार्टनर से फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। परिवार के किसी मेंबर की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

कर्क- व्यापार कर रहे लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। इस राशि के अविवाहित युवाओं को बड़े और अच्छे घर से रिश्ते आ सकते हैं। पिता जी से व्यापार से जुड़ी किसी प्रकार की आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। दांतों का दर्द बढ़ सकता है।    

सिंह- आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। नए काम को शुरू करने के लिए किसी दोस्त से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।  

कन्या- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के  सिंगल लोग कार्यक्षेत्र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सावधानी बना कर रखें। सेहत ठीक रहेगी।

तुला- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के साथ मन की बात शेयर करेंगे।  

वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। मन में चल रही उलझनों को सुलझाने के लिए किसी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।

धनु- आज का दिन प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस के काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार में किसी विदेशी मेहमान के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा।  

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।  

मीन- आज का दिन मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। छात्रों को किसी प्रैक्टिकल को पूरा करने में सहपाठी की मदद मिलेगी। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!