Tarot Card Rashifal (6th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 06 Feb, 2024 07:01 AM

tarot card rashifal

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कारोबार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। कारोबार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। लवमेट एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करके अपने रिश्तें में मधुरता लाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस के सिलसिले में शहर से बहार जाना पड़ सकता है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए मन बना सकते हैं। सरकारी काम को पूरा करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन खत्म होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलकर बहुत खुशी होगी। भाई-बहन के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। बिजनेस में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।  

कन्या- रोजी-रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी से भी बातचीत करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। माता-पिता के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। मांसपेशियों में खिंचाव रहेगा।

तुला- नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए किसी दोस्त से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल न करें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। खान-पान का ध्यान रखें।  

वृश्चिक- व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिर में भारीपन रहेगा।

धनु- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर पिता से बहस हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। बेवजह तनाव लेने से स्वास्थ्य में गिरवट आ सकती है।  

मकर- आज का दिन मकर राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। पेट संबंधी बढ़ रही बीमारी से परेशान रहेंगे।

कुम्भ- आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। लव पार्टनर से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

मीन- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लकेर आने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!