Tarot Card Rashifal (4th February): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 03 Feb, 2025 04:53 PM

tarot card rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के युवा बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोगों की कोई डील यदि लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें।

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद मिलेगी। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे।

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। जो लोग लंबे समय से वाहन लेने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। सेहत ठीक रहेगी।
 
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई उमंगों से भरा रहने वाला है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे।  पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।                                                                                                                                                                      

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। इस राशि के लोग अपने खान-पान का खास ध्यान रखें।  

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जो लोग नई जमीन से संबंधित लेन-देन करने जा रहे हैं, तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। किसी को पैसा उधार देने से बचें। बच्चे किसी बात को लेकर जिद कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी में पहले से ज्यादा इजाफा होगा। जीवनसाथी के साथ मूवी डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेगी।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। इस राशि के युवा माता-पिता से अपने मन की बात साझा करेंगे। जीवनसाथी से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करें। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। इस राशि की महिलाएं घर के कामों में बिजी रहेंगी। भाई की सेहत को लेकर मन बेचैन रहेगा।  

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान की पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य को मनचाही नौकरी के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।  

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। माता की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!