Tarot Card Rashifal (26th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

Edited By Updated: 25 May, 2025 03:01 PM

tarot card rashifal

मेष (Aries) आज आप खुद से कुछ गहरे सवाल पूछ सकते हैं। कोई पुराना रिश्ता या अनुभव आपको भावनात्मक रूप से झकझोर सकता है। संध्या

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) आज आप खुद से कुछ गहरे सवाल पूछ सकते हैं। कोई पुराना रिश्ता या अनुभव आपको भावनात्मक रूप से झकझोर सकता है। संध्या तक समाधान मिलेगा। आत्मनिरीक्षण और नए संकल्प के साथ आगे बढ़े। कोई अप्रत्याशित कॉल या मैसेज दिल को छू सकता है।

वृषभ (Taurus) आज कार्यस्थल पर सब कुछ नियंत्रण में रहेगा लेकिन घर का कोई सदस्य आपकी राय को चुनौती दे सकता है। धैर्य रखें। स्थिरता और संतुलन भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ चाय पर कुछ अनकही बातें करेंगे।

मिथुन (Gemini) आज आप कई जगहों से खबरें या सूचना प्राप्त करेंगे जरूरी नहीं सब सही हो। जो भी सुनें, उसे जांचें। संवाद और स्पष्टता बनाए रखें। एक्स के बारे में कोई बात सुन सकते हैं लेकिन प्रतिक्रिया सोच-समझकर दें।

कर्क (Cancer) आज कोई पुरानी बात अचानक याद आ सकती है, जिससे आपका मूड कुछ समय के लिए बिगड़ सकता है। संगीत से राहत मिलेगी। आत्मबल और गहराई से हर विषय की जांच करने के बाद ही कोई फैसला लें। किसी की नजर आप पर है, लेकिन वह अभी सामने नहीं आ रहे।

सिंह (Leo) आज आपको ऐसा लगेगा जैसे आप सब संभाल सकते हैं लेकिन हर चीज़ को नियंत्रित करने की कोशिश से उल्टा असर हो सकता है। नेतृत्व और चेतावनी दोनों में अंतर को पहचाने। पार्टनर के विचारों को भी महत्व दें, न कि सिर्फ अपनी बात पर अड़ें।

कन्या (Virgo) आज का दिन रिसर्च, प्लानिंग और भविष्य की योजना के लिए श्रेष्ठ है। पुराने नोट्स देखें, कुछ नया जोड़े। अवलोकन और योजना पर पूरा ध्यान दें। एक पुराना मित्र अचानक रोमांटिक रुचि दिखा सकता है।

तुला (Libra) आज आपको कुछ सुंदर अनुभव होंगे। चाहे वो कला हो, प्रकृति या किसी की मुस्कान। इसे पूरी तरह महसूस करेंगे। सामंजस्य और सौंदर्य में भेद बनाकर रखें। किसी से मुलाकात अप्रत्याशित रूप से रोमांटिक बन सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) कोई राज़ खुल सकता है या आप खुद किसी रहस्य के पास पहुंच सकते हैं। आज की जानकारी आपको बदल सकती है। किसी भी काम में तीव्रता दिखाना नुकसानदायक हो सकता है। गहराई में उतरने की इच्छा रहेगी, सतही बातचीत से तृप्त नहीं होंगे।

धनु (Sagittarius) मन आज भटक सकता है, कुछ नया करने की इच्छा रहेगी। यात्रा का प्लान बन सकता है। खोज और चंचलता में दिन व्यतीत होगा। किसी से मुलाकात आपको अपनी आज़ादी के बारे में सोचने पर मजबूर कर सकती है।

मकर (Capricorn) आज कोई ठोस निर्णय लेना पड़ सकता है, जिससे दूसरों को फर्क पड़ेगा। आत्मविश्वास से काम लें। अनुशासन से जीवन में प्रगती संभव है। किसी रिश्ते को नया आयाम देने का सही समय है।

कुंभ (Aquarius) आज आप किसी अनोखे विचार या व्यक्ति से मिल सकते हैं, जो आपकी सोच को झटका देगा। अपने काम में ध्यान दें, दूसरों की बजाय खुद के बारे में सोचें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। क्रिएटिव डेट प्लान करने का मन बनेगा, कुछ हटके करें।

मीन (Pisces) आज आपकी संवेदनशीलता बढ़ी हुई होगी। किसी की बात गहराई तक असर करेगी। भावनाओं में बहने से बचें। मनचाही इच्छा पूरी होगी। कोई इमोशनल कनफेशन हो सकता है दिल से सुनें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!