आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 02 Dec, 2023 07:38 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 2 दिसंबर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक भावुक होते हैं। ये दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी बात के लिए न नहीं कह पाते। जिसका दूसरे लोग बहुत बार गलत फायदा उठाते हैं। लोगों के इस तरह के बर्ताव के कारण मूलांक 2 वाले जातक बहुत जल्दी आहत हो जाते हैं। इनके अवचेतन मन की शक्ति मजबूत होती है। मूलांक 2 वाले जातक कल्पनाशील एवं रचनाकार होते हैं। यदि जन्म तिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 2 वालों को एक अच्छे कवि या लेखक के रूप में उभरते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक बहुत मासूम होते हैं। ये लोग अपना बचपन कभी नहीं भूलते। इनके विचारों में अस्थिरता होती है। चंद्रमा की कलाओं की तरह इनके विचार, प्रवृत्ति और भावनाएं भी समय-समय पर परिवर्तित होती रहती हैं। मूलांक 2 वाले जातक स्वयं को समय और परिस्थिति के अनुसार ढालने की क्षमता रखते हैं। ये लोग कलह-क्लेश और लड़ाई-झगड़े से दूर रहना पसंद करते हैं। इन लोगों को शांतिप्रिय जीवन अच्छा लगता है। मूलांक 2 वाले जातक चंद्रमा के समान सुंदर कांति वाले होते हैं। लोग इन्हें देखना, इन से बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की शिक्षा उत्तम रहती है। ये लोग जिस विषय का अध्ययन करते हैं, पूरा मन लगाकर करते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस साल विद्यार्थियों को मेधावी प्राप्त होने के योग बनते हैं। नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह के लिए लाभदायक रहेगी। दिसंबर के महीने में आपका मन निजी जीवन की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेगा। हालांकि पारिवारिक जिम्मेदारियां को भी बखूबी निभा पायेंगे।

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में दस्तावेजों के लेन-देन और उन पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मार्च के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा मंदा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। मन भी परेशान रहेगा। मई के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। जून के महीने का समय हालांकि पहले से अच्छा रहेगा। आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। जुलाई के महीने में किसी नए काम में निवेश कर सकते हैं। पिता की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। अगस्त के महीने का समय भी आपके लिए मिला-जुला रहेगा। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अक्टूबर के महीने में विदेशी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे परंतु कागजों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नवंबर के महीने का समय थोड़ा परिवर्तनशील रहेगा।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। सूर्य भगवान को जल दें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। परनिंदा से परहेज करें। केले का दान मंदिर में करें। कानों में सोना धारण करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!