Edited By Niyati Bhandari,Updated: 08 Jan, 2024 07:40 AM
आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक देखने में गंभीर और रूखे स्वभाव के प्रतीत होते हैं। ये लोग कम बोलना पसंद करते हैं और थोड़े अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन सब बातों के चलते दूसरे व्यक्ति मूलांक 8 वालों के बारे में गलत धारणा बना लेते हैं। जैसे लोग इन्हें क्रोधी, घमंडी और मतलबी समझने लगते हैं। हालांकि मूलांक 8 वाले जातक वास्तव में ऐसे नहीं होते। ये लोग दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके दोस्त कम होते हैं परंतु जिनके साथ दोस्ती होती है, काफी गहरी होती है। मूलांक 8 वाले जातकों के विचारों में समय के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। इन लोगों को अपने जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। जिसके कारण ये लोग जिंदगी के हर अच्छे और बुरे पहलू को गहराई से समझने लगते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अक्सर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति देरी से होती है। परंतु इन सभी परिस्थितियों में ये लोग अपना धैर्य कभी नहीं खोते। मूलांक 8 वाले जातक धैर्यवान, समझदार और ईमानदार होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए मिले-जुले फलों वाला रहेगा। इस साल आपके कुछ रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि काम की गति थोड़ी धीमी बनी रहेगी। इस वर्ष आलस्य में आकर अपने काम को आने वाले समय पर न टालें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जनवरी के महीने का समय सूझ-बूझ के साथ बिताएं। क्रोध में आकर कोई ऐसा निर्णय न लें जो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो। फरवरी के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जिसके कारण निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। मार्च के महीने में भावनाओं में आकर फैसला लेने की कोशिश करेंगे। अप्रैल के महीने में विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपके काम पूरे होंगे। मई के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। विदेशी काम से लाभ होगा। जून के महीने में कुछ अनचाहे खर्च आपका बजट हिला सकते हैं। व्यापार में प्रमोशन पर पैसा निवेश करेंगे। जुलाई के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। अगस्त के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। कुछ चिंताएं लगी रहेंगी लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में काम में मन नहीं लगेगा। अक्टूबर के महीने में खेलकूद से जुड़े हुए लोग थोड़ी सावधानी बरतें। दुर्घटना होने की संभावना बनती है। नवंबर के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। घर में कोई खराब जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करें। सेवक वर्ग के लोगों के साथ अपने व्यवहार को अच्छा बना कर रखें। आलस्य को त्याग कर समय पर अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। रात्रि में किसी तरल दवाई का सेवन न करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com