आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

Edited By Updated: 08 Mar, 2024 08:41 AM

todays birthday prediction

आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 8 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती और ईमानदार होते हैं। ये लोग परिश्रम करने से कभी नहीं घबराते। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को कोई भी चीज आसानी से नहीं मिलती परंतु ये लोग उसके सामने कभी घुटने नहीं टेकते और लगातार कड़ी मेहनत के बाद अपने मुकाम को हासिल करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक थोड़े चुपचाप रहने वाले होते हैं। इन लोगों को ज्यादा बातें करना अच्छा नहीं लगता। मूलांक 8 वाले जातक काम से काम रखते हैं परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि ये लोग मतलबी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत सी चीजें देरी से मिलती हैं। इन लोगों को काम बहुत धीरे-धीरे करने की आदत होती है। बहुत बार तो यह तक देखा गया है कि मूलांक 8 वाले जातक वाहन इत्यादि भी अक्सर धीरे चलाते हैं। ये लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं तथा अपने आप में ही गुम रहते हैं। जिसके कारण इन लोगों के मित्र बहुत कम संख्या में होते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सामान्य फलों वाला रहेगा। इस साल किसी नए काम में निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि रूकावटों का सामना भी करना पड़ेगा। इस वर्ष जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न होने की संभावना बनती है। रिश्तों को संभाल कर रखने की जरूरत है। मार्च के महीने का समय विदेशी काम से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। कुछ अकस्मात परिवर्तन भी संभव हैं। अप्रैल के महीने में अनचाहे खर्चों के कारण बजट हिल सकता है। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग भी इस समय में अपने टारगेट को पूरा करने के लिए मेहनत में लगे रहेंगे। मई के महीने का समय हालांकि आपके लिए अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव समाप्त होंगे। जून के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। जुलाई के महीने का समय भी आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ होने के योग बनते हैं। अगस्त के महीने का समय थोड़ा ध्यान से बिताएं। दोस्तों के साथ अनबन हो सकती है। सितंबर के महीने में सरकारी काम में निवेश करने की योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी मिलेगी। अक्टूबर के महीने में मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। मां की सेहत का ख्याल रखें। नवंबर के महीने का समय हालांकि पिछले समय से अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने में बच्चों का मन विदेशी काम की तरफ आकर्षित हो सकता है।

वर्ष 2025 के जनवरी के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। फरवरी के महीने में किसी रुके हुए काम में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए वस्त्रों का दान न करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। गुड़ का दान मंदिर में करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। कोई गैर सरकारी काम न करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बना कर रखें। भगवान गणेश की आराधना करें। केसर का तिलक लगाएं। कानों में सोना धारण करें। शनि चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!