Vastu Camphor: बहुत काम का है कपूर, घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता

Edited By Updated: 19 Sep, 2023 07:48 AM

vastu camphor

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो परिवार में खुशहाली लाते हैं। साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलते हैं। वास्तु जानकारों के अनुसार आर्थिक तरक्की के लिए

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kapoor vastu tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो परिवार में खुशहाली लाते हैं। साथ ही, व्यक्ति की आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलते हैं। वास्तु जानकारों के अनुसार आर्थिक तरक्की के लिए कपूर के कुछ उपायों को बेहद कारगर माना गया है। मान्यता है कि कपूर के सही इस्तेमाल से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है, साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। जानें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के किन हिस्सों में अगर नियमित रूप से कपूर जलाया जाए, तो धन आगमन होता है। घर के इन कोनों में रखें कपूर-

PunjabKesari Kapoor vastu tips

घर के मुख्य द्वार पर
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। ऐसे में रोज एक कपूर का टुकड़ा जरूर जलाएं। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। साथ ही, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में कपूर जलाने से धन लाभ के योग बनते हैं।

मंदिर में रखें कपूर
वास्तु जानकारों के अनुसार पूजा घर में कपूर जलाना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि पूरे घर में ऊर्जा का केंद्र घर का पूजा स्थल ही होता है। ऐसे में इस स्थान पर कपूर जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह पूरे घर में हो जाता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इस दिन मां लक्ष्मी घर में वास करती है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत होती है।

घर में पूजा के दौरान जलाएं कपूर  
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कपूर का इस्तेमाल पूजा-पाठ में मुख्य सामग्री के तौर पर किया जाता है। नियमित रूप से पूजा के दौरान कपूर जलाने से घर का वातावरण तो शुद्ध होता ही है, साथ ही मानसिक विकार भी दूर होते हैं। कपूर का ये उपाय धन लाभ के लिए भी कारगर है।

PunjabKesari Kapoor vastu tips

तिजोरी में रखें कपूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार धन लाभ के लिए कपूर का एक छोटा सा टुकड़ा तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन लाभ के कई योग बनने लगते हैं। साथ ही मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की कृपा भी तिजोरी पर बनी रहती है। कपूर का यह उपाय फिजूलखर्ची को भी नियंत्रित करता है, जिससे आर्थिक हानि नहीं होती।

किचन में जलाएं कपूर
बता दें कि किचन में भी कपूर का टुकड़ा रखना बहुत शुभ माना गया है। कहते हैं कि किचन में कपूर के टुकड़े रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, किचन में आने वाले कीटों से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, कपूर का यह उपाय घर में अन्न और धन की कमी नहीं होने देता।

PunjabKesari Kapoor vastu tips

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!