Vastu Tips: पूजा घर में रखें ये एक चीज, खुशियों से भर जाएगा आपका घर

Edited By Updated: 31 Mar, 2024 10:04 AM

आपने अक्सर घर में बड़ो को कहते सुना होगा कि पूजा घर में किसी अन्य वस्तु के साथ जल ज़रूर रखें। ऐसा इसलिए कि पूजा के स्थान में रखा हुआ जल इस बात का प्रतीक है कि आप भगवान को भोग

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: आपने अक्सर घर में बड़ो को कहते सुना होगा कि पूजा घर में किसी अन्य वस्तु के साथ जल ज़रूर रखें। ऐसा इसलिए कि पूजा के स्थान में रखा हुआ जल इस बात का प्रतीक है कि आप भगवान को भोग अर्पित करने के साथ जल भी अर्पित कर रहे हैं जिससे वो भोजन के साथ जल भी ग्रहण कर सकें लेकिन इसके अलावा पूजा घर में रखी जल में सकात्मक उर्जा का वास होने लगता है। और घर में इसके प्रयोग से चमत्कारी प्रणाम देखने को मिलते हैं। आज बताएंगे पूजा घर में जल रखना क्यों ज़रूरी है और इससे होने वाले चमत्कारिक उपाय। 

PunjabKesari Vastu Tips

सबसे पहले आपको बता दें, हमारे शास्त्रों में भी इस बात का वर्णन है कि पूजा के स्थान पर हमेशा जल का लोटा रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है। यदि आप पूजा के स्थान ओर तांबे के बर्तन में जल रखते हैं तो यह ज्यादा शुभ माना जाता है। इसके अलावा ये भी माना जाता है कि पूजा स्थान पर जल रखने से व्यक्ति की मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

 ज्योतिष के अनुसार पूजा घर में नियमित रूप से पूजा पाठ होता है। जिस वजह से इन सबका असर पानी में होता जाता है और इस जल से घर में छिड़काव करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। ये ही वजह है धार्मिक स्थलों के जल को अमृत माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

बता दें, इस जल को नियमित रूप से बदलते रहें। जल रखने के लिए तांबे का बर्तन सबसे ज्यादा शुभ होता है। पानी से भरे तांबे के बर्तन को रखना घर की प्रगति के लिए शुभ माना जाता है। 

PunjabKesari Vastu Tips

 ऐसी मान्यता है कि जब भी पूजा के बाद आरती समाप्त होती है तब उसका आचमन जल से ही किया जाता है। ऐसा करने का कारण यह है कि जल की पूजा वरुण देव के रूप में होती है और वही दुनिया की हर एक वस्तु की रक्षा करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कोई भी पूजा-आरती बिना आचमन के अधूरी मानी जाती है इसीलिए मंदिर में जल का लोटा रखा जाता है। जिससे आरती संपन्न होने के बाद जल से आचमन किया जा सके। पूजा छोड़कर बीच में न जाना पड़े और वहां रखे जल से ही पूजा संपन्न हो सके। 

ऐसी मान्यता है कि यदि आप पूजा घर में रखे जल में तुलसी की कुछ पत्तियां डालकर रखती हैं तो यह जल और ज्यादा पवित्र हो जाता है। यह जल किसी पवित्र नदी का जल भी हो सकता है जो पूजा स्थल को शुद्ध रख सकता है।

PunjabKesari Vastu Tips

 मान्यता है पूजा के स्थान पर रखे हुए जल की ओर सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है और यह आपके आस-पास के माहौल में ऊर्जा का संचार करती है जो मन को शांत करने में मदद करती है। इसके अलावा इस जल में पवित्र नदियों का जल भी मिलाना शुभ माना जाता है।

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!