Vastu Tips: इस दिशा में रख दें तांबे का कलश, धन-वैभव से भर जाएगा घर

Edited By Updated: 12 Jun, 2024 09:08 AM

ज्योतिष शास्त्र में तांबे को एक महत्वपूर्ण धातु माना जाता है जो कई ग्रहों और राशियों से जुड़ा होता है। तांबे की वस्तुओं को घर में रखने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तांबे को एक

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips Copper: ज्योतिष शास्त्र में तांबे को एक महत्वपूर्ण धातु माना जाता है जो कई ग्रहों और राशियों से जुड़ा होता है। तांबे की वस्तुओं को घर में रखने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है। वहीं वास्तु शास्त्र में भी तांबे को एक शुभ धातु माना जाता है।  यह घर में सुख-संपन्नता और धन-वैभव लाता है। जिसके चलते लोग घर में तांबे के बर्तन या फिर तांबे का कलश रखते हैं  लेकिन बता दें कि गलत दिशा में रखी तांबे की वस्तुएं दुख-दर्द का कारण बनती हैं। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे कि तांबे की वस्तुएं किस दिशा में रखनी चाहिए और किस दिशा में नहीं-

सबसे पहले आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, तांबे के किसी भी वस्तु को घर की पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ माना गया है क्योंकि ये दिशा सूर्यदेव की दिशा मानी गई है। तांबा भी सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है, ऐसे में पूर्व दिशा में तांबे की वस्तुएं रखना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस दिशा में तांबे का सूर्य, दीपक या कलश रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

PunjabKesari Vastu Tips

 वास्तु शास्त्र की मानें तो पूर्व दिशा के अलावा घर के ईशान कोण में तांबे की चीजें रखना शुभ फलदायी माना गया है क्योंकि ईशान कोण देवताओं और ज्ञान की दिशा मानी जाती है। ऐसे में ईशान कोण में तांबे की वस्तुएं जैसे कि तांबे का पिरामिड, श्री यंत्र रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में सुख-संपन्नता आती है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पश्चिम दिशा धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी की दिशा मानी जाती है।  जिसके चलते इस दिशा में तांबे की वस्तुएं, तांबे की कलश और तांबे का दीपक रखने से व्यक्ति को जीवन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

 इतना ही नहीं दक्षिण-पूर्व दिशा में भी तांबे की वस्तुएं रखना अति शुभ माना गया हैक्योंकि दक्षिण-पूर्व दिशा को अग्नि देवता की दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा में तांबे का दीपक, तांबे का कलश या तांबे का यंत्र रखने से घर में बरकत आती है। परिवार में चल रही हर तरह की समस्याएं दूर होती है। इसी के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहता है क्योंकि समृद्धि के साथ साथ स्वास्थ्य के लिए भी ये दिशा बहुत शुभ मानी गई है। 

PunjabKesari Vastu Tips

 तांबे की चीजें कहां नहीं रखनी चाहिए-

शास्त्रों के अनुसार, तांबे की चीजें या तांबे के बर्तनों को कभी भी शयन कक्ष में नहीं रखना चाहिए क्योंकि माना जाता है शयनकक्ष में तांबा रखने से आपके पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आती है।  ऐसे में आपको तांबे के बर्तन को कभी भी उस स्‍थान पर न रखें जहां आप सोते हैं। 

PunjabKesari Vastu Tips

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!