Vastu Tips for Kitchen: रसोई घर में रखें इन बातों का ध्यान, सुखी बसेगा आपका परिवार

Edited By Updated: 19 Jan, 2023 09:55 AM

vastu tips for kitchen

प्राचीनकाल में रसोई घर प्राय: घर के बाहर सुविधानुसार और वास्तु सम्मत स्थान पर होता था। तब रसोईघर में इतने सुविधाजनक संसाधन भी नहीं होते थे, जो आधुनिक युग में रसोईघर में प्रयोग होते हैं।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Kitchen: प्राचीनकाल में रसोई घर प्राय: घर के बाहर सुविधानुसार और वास्तु सम्मत स्थान पर होता था। तब रसोईघर में इतने सुविधाजनक संसाधन भी नहीं होते थे, जो आधुनिक युग में रसोईघर में प्रयोग होते हैं। डाइनिंग हाल यानी भोजन कक्ष भी तब रसोईघर से जुड़ा हुआ नहीं होता था। ऐसा होने का प्रमुख कारण यह भी था कि भूखंड का आकार प्राचीनकाल में बहुत ही बड़ा होता था लेकिन आधुनिक परिवेश में भूखंडों का आकार सीमित होने, फ्लैट सिस्टम और आधुनिक संसाधनों का प्रयोग बढ़ने से रसोई घर के आकार में वृद्धि हो गई है। वास्तुशास्त्र के अनुसार रसोई घर और इसमें काम आने वाली वस्तुएं किस स्थान पर होना शुभ फलदायी हैं, इसे जानें।

PunjabKesari Vastu Tips for Kitchen

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Importance of kitchen in home रसोई घर का महत्व : रसोई घर सम्पन्नता का प्रतीक है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसमें खाना पकाया जाता है। खाने से शक्ति और स्फूर्ति मिलती है। भोजन स्वास्थ्य की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। कहावत भी है- ‘जैसा अन्न वैसा मन’ इसीलिए रसोई घर भवन का एक महत्त्वपूर्ण अंग है।

Kitchen vastu direction किस दिशा में हो रसोई घर : रसोई घर भवन या फ्लैट के दक्षिण-पूर्व कोने में बनाएं। उत्तर-पूर्व में रसोई घर मानसिक परेशानियां बढ़ाता है। इसके दक्षिण-पश्चिम में होने से जीवन कठिन हो सकता है। रसोई घर शयन कक्ष, पूजा घर या शौचालय के पास नहीं हो, इसका ध्यान रखें।

Vastu location for kitchen door द्वार : रसोई का दरवाजा यदि उत्तर या उत्तर-पश्चिम में हो तो उत्तम रहता है। दरवाजा चूल्हे के सामने नहीं हो। इससे ची (ऊर्जा) स्वतंत्र रूप से अंदर प्रवेश नहीं कर पाती है। चूल्हा रखने का स्लैब पूर्व दिशा की ओर हो, ताकि खाना पकाने वाले का मुंह पूर्व दिशा की ओर रहे।

PunjabKesari Vastu Tips for Kitchen

Kitchen stove direction as per vastu गैस चूल्हा : चूल्हा ऐसी जगह रखें जिससे बाहर से आने-जाने वाले पर नजर रखी जा सके। चूल्हा पूर्व की दीवार के पास रखें, ताकि हवा व रोशनी पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

Vastu shastra for microwave oven माइक्रोवेव ओवन : माइक्रोवेव ओवन में लगातार बिजली का प्रवाह होता रहता है इसलिए इसे दक्षिण पूर्व में रखें। इसको दक्षिण-पश्चिम में भी रख सकते हैं। यह क्षेत्र शक्ति और संबंधों का भी प्रतीक है। संबंधों में सुधार की दृष्टि से यह हितकर है।

Vastu shastra for Fridge फ्रिज : फ्रिज पश्चिमी क्षेत्र में रखें। यहां पर यह सम्पन्नता व संबंध मजबूत बनाने में सहायक रहता है।

PunjabKesari Vastu Tips for Kitchen

Vastu shastra for kitchen sink सिंक : रसोई घर में पानी तथा चूल्हा आवश्यक तत्व हैं। जहां आग का स्थान दक्षिण-पूर्व है, वहीं पानी का स्थान उत्तर-पूर्व है। पानी का उत्तम स्थान उत्तर दिशा ही है, जो जल तत्व को दर्शाती है। आग व पानी को अलग-अलग रखना आवश्यक है। इसे एक लाइन में नहीं रखें। यदि ऐसा संभव न हो, तो बीच में दो फुट की दीवार लगा दें।

PunjabKesari kundli
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!