Vastu Tips for kitchen: किचन में इस ओर मुख कर बनाएं भोजन, मिलेगा दोगुना लाभ

Edited By Updated: 27 Feb, 2025 10:29 AM

vastu tips for kitchen

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक हिस्सा ऊर्जा को प्रभावित करता है। रसोई घर का सही दिशा में होना और खाना बनाते समय सही दिशा में मुख रखना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु का बहुत महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का हर एक हिस्सा ऊर्जा को प्रभावित करता है। रसोई घर का सही दिशा में होना और खाना बनाते समय सही दिशा में मुख रखना विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि अगर भोजन को सही दिशा में मुख करके बनाया जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और धन की कभी कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कि रसोई घर में खाना बनाते समय मुख किस दिशा में रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips

रसोई की इस दिशा में रखें मुख
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन का सबसे उत्तम स्थान दक्षिण-पूर्व होता है। इसे अग्नि कोण भी कहा जाता है। इसलिए भोजन बनाते समय रसोई में मुख पूर्व दिशा की ओर रखना सबसे शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन पकाने से धन-धान्य की वृद्धि होती है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।  

PunjabKesari Vastu Tips

रसोई से जुड़ी इन नियमों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर में लाल या पीले रंगों का ही चयन करें।
रसोई घर में माता अन्नपूर्णा का एक चित्र जरूर लगाना चाहिए।
किचन में चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व कोने में होना चाहिए ताकि भोजन बनाते समय मुख पूर्व दिशा में रहे।
रसोई घर में स्लैब या बर्तन रखने की अलमारी को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए।
किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखें और नियमित रूप से झाड़ू-पोछा करें।
इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घर में बाथरूम और किचन कभी भी एक-दूसरे के आसपास नहीं होने चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips







 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!