Vastu Tips for Purse: पर्स से जुड़े इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, जल्द ही धनवान बनने का सपना होगा पूरा

Edited By Updated: 22 Nov, 2023 07:56 AM

vastu tips for purse

धन-धान्य से भरपूर रहना हर व्यक्ति का सपना होता है और इसलिए हर कोई बहुत मेहनत करता है। पैसों के बिना हम अपनी इच्छाओं को पूर्ण नहीं कर सकते। लेकिन कई

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips: धन-धान्य से भरपूर रहना हर व्यक्ति का सपना होता है और इसलिए हर कोई बहुत मेहनत करता है। पैसों के बिना हम अपनी इच्छाओं को पूर्ण नहीं कर सकते। लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी वो फल हमे नहीं मिलता जिसकी हम चाह रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका एक कारण पैसों को रखने का ढंग का हो सकता है। हर कोई अपना धन पर्स में रखता है। ऐसे में अगर इससे जुड़े कुछ वास्तु नियमों का ध्यान रख लिए जाए तो पैसों की तंगी से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है। पैसों का रख-रखाव धन की भढ़ोतरी करने में सहायक होता है। तो चलिए धन से जुड़ी हर समस्या को दूर करने के लिए जानते हैं कुछ ऐसे चमत्कारी पर्स टिप्स जिनसे आप अपनी हर परेशानी को दूर कर सकते हो।

PunjabKesari Vastu Tips for Purse

वास्तु शास्त्र के अनुसार पर्स में कुछ चीजे रखने से पैसों का आगमन रुक जाता है और खर्चें भी बढ़ने लगते हैं। इनमे से एक है पुरानी रसीद और बिल। कहते हैं इन्हें जेब में रखने से धन का आगमन रुक जाता है। कहते हैं पुरानी चीजों के ऊपर राहु का प्रभाव होता है। इस वजह से इन्हें रखने से परहेज करना चाहिए।

PunjabKesari Vastu Tips for Purse

इसके अलावा पर्स या जेब में ब्लेड या चाकू रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से धन को पाने के लिए बहुत रुकावटों का सामना करना पड़ता है और खर्चें भी बढ़ने लगते हैं।

PunjabKesari Vastu Tips for Purse

जेब में रखा हुआ पर्स कभी भी फटा हुआ या फिर खराब नहीं होना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा पर्स आर्थिक संकट को दर्शाता है। अगर आपके भी ऐसा पर्स है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए।

पर्स में पैसों को हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखना चाहिए। इधर-उधर रखा हुआ पैसा कर्ज में बढ़ोतरी करता है।

PunjabKesari Vastu Tips for Purse

पर्स में रखे पैसों की आवाज नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा पर्स में छोटी सी मां लक्ष्मी की तस्वीर रखना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से जल्द ही धनवान बनने का सपना पूरा होता है।

PunjabKesari Vastu Tips for Purse

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!