Vastu: कपड़ों की मैल के अलावा घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी Washing Machine करती है साफ

Edited By Updated: 02 Jun, 2021 02:03 PM

vastu tips for washing machine in hindi

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज वहां रहने वाले लोगों पर पूरा प्रभाव डालती है। इसीलिए वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि घर को हमेशा वास्तु के मुताबिक ही रखना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज वहां रहने वाले लोगों पर पूरा प्रभाव डालती है। इसीलिए वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं कि घर को हमेशा वास्तु के मुताबिक ही रखना चाहिए। इसके निर्माण से लेकर इसे सजाने तक सब वास्तु के अनुसार करना चाहिए। मान्यता है कि जो घर वास्तु के मुताबिक तैयार होता है वहां गम कम और खुशियां अधिक रहती हैं। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए वॉशिंग मशीन से जुड़े कुछ खास नुकसान और फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।  जी हां आज हम जानेंगे कि वॉशिंग मशीन को अपने घर में किस दिशा में रखने से फायदे होते हैं वह किस दिशा में रखने से हानि का सामना करना पड़ता है।
  
लोग अपने रोजमर्रा के कामों में अधिक व्यस्त होने के कारण अपने घर के काम को धीरे-धीरे आसान बनाते जा रहे हैं। इन्हीं कामों में से एक है कपड़े धोने का काम जिसके लिए आजकल लगभग हर कोई वॉशिंग मशीन का उपयोग करता है।  ताकि उनका कीमती समय बच पाए। मगर इस बात से कोई भी वाकिफ नहीं है कि अगर वाशिंग मशीन घर में सही जगह न पड़ी हो तो आधुनिक युग का यह इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारे जीवन को खराब कर सकता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार वॉशिंग मशीन के नाम से ही यह समझ में आता है कि यह एक मशीन है और वास्तव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के लिए साउथ ईस्ट दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है। इसलिए इसे रखने के लिए इसी दिशा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

कहां जाता है कि वॉशिंग मशीन को सही दिशा में रखने से घर की ऊर्जा का अनुकूलन हमेशा बना रहता है।

साउथ इस दिशा में मशीन रखने से किस दिशा को ऊर्जा मिलती है जिससे घर  के सदस्यों का आत्मबल बढ़ता है।

इस दिशा में इसे चलाने से घर के फायर जोन की ऊर्जा चलायमान रहती है, जिससे घर की महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

अगर वॉशिंग मशीन को घर के टॉयलेट में रखा जाए तो इससे वहां की उर्जा भी साथ रहती है और यहां से किसी तरह की परेशानी नहीं प्राप्त नहीं होती।

इसके अलावा ध्यान रखें कि वॉशिंग मशीन को कभी भी बीम के नीचे नहीं होना चाहिए।

घर में जहां पूजा स्थल हो उसके पास भी वॉशिंग मशीन को रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा अधिक उजागर होती है।

इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि वाशिंग मशीन का इस्तेमाल रात के समय भी नहीं किया जाना चाहिए।

घर के मुख्य द्वार के समीप भी वॉशिंग मशीन को नहीं रखना चाहिए अच्छा नहीं माना जाता है साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कपड़े धोने के बाद वॉशिंग मशीन के अंदर पानी न रखें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!