Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Mar, 2023 10:10 AM
आपका भावी जीवन कितना खुशहाल होगा, यह काफी हद तक आपके घर के वास्तु पर निर्भर करता है। अधिकांश लोग वास्तु शास्त्र के महत्व से अवगत ही नहीं होते। तभी तो जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो घर से पॉजिटिव वाइब्स का
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Vastu Tips to Boost your Home's Positive Energy: आपका भावी जीवन कितना खुशहाल होगा, यह काफी हद तक आपके घर के वास्तु पर निर्भर करता है। अधिकांश लोग वास्तु शास्त्र के महत्व से अवगत ही नहीं होते। तभी तो जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो घर से पॉजिटिव वाइब्स का दीमक की तरह सफाया करती हैं। यदि आप आज से ही मानेंगे वास्तु की ये बात तो जीवन में सदा रहेगा आराम ही आराम-
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
दरवाजे की तरफ पैर करके लेटना और सोना नहीं चाहिए। बैड के ठीक सामने शीशा या ड्रेसिंग टेबिल न रखें। पलंग के नीचे या बीच में कबाड़ रखने से नकरात्मक ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है।
विंड चाइम्स सुखदायक संगीत की ध्वनि घर में आराम का माहौल क्रिएट करती है। नकारात्मक ऊर्जा का जड़ से सफाया करती है। इसे दरवाजे पर या उसके ऊपर न रखें, बल्कि प्रवेश द्वार के दोनों ओर लगाया जा सकता है।
वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में एक्वेरियम रखना सबसे अच्छा विकल्प है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कभी रोते हुए बच्चों या डूबते सूरज की तस्वीर और बेडरूम में समुद्र या बारिश की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे मानसिक तनाव बढ़ता है और आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में बच्चों का कमरा बनवाना चाहिए और बच्चों को दक्षिण या फिर पूर्व दिशा की ओर सिर रखकर सोना चाहिए। इससे उनका मन शांत रहता है।
घर में एक मैडिटेशन रूम जरूर होना चाहिए। घर का उत्तर-पूर्वी कोना मैडिटेशन रूम के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि अपना मुख पूर्व दिशा की ओर ही रखें।
घर में भगवान गणेश की पूजा अवश्य कराएं, इससे घर का वातावरण हमेशा शांत रहेगा और आपके काम में किसी प्रकार की कोई परेशानी भी नहीं आएगी।
इसके अलावा घर में कभी पश्चिम दिशा में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए क्योंकि इससे आपको बाधाओं और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।