Vinayak Chaturthi: आज विनायक चतुर्थी के दिन अपनी राशि अनुसार करें दान, गणपति देंगे हर संकट से मुक्ति

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 07:06 AM

vinayak chaturthi

Vinayak Chaturthi 2025 : हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने में विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। विनायक चतुर्थी का व्रत 3 मार्च 2025 यानी आज के दिन रखा जाएगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vinayak Chaturthi 2025 : हिंदू धर्म में विनायक चतुर्थी का बहुत महत्व है। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने में विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। विनायक चतुर्थी का व्रत 3 मार्च 2025 यानी आज के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ गणेश जी की पूजा की जाती है और व्रत रखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन गणेश जी की पूजा करने से जीवन में चल रहे सारे कष्टों का निवारण होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। विनायक चतुर्थी के दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। इस दिन अपनी राशि अनुसार दान करने से बप्पा प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। तो आइए जानते हैं कि इस दिन किए जाने वाले दान के बारे में-

PunjabKesari Vinayak Chaturthi

विनायक चतुर्थी के दिन राशि अनुसार करें दान

मेष राशि
विनायक चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातकों को गेहूं का दान करना चाहिए। ऐसा करने से गणपति बप्पा अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

वृष राशि
गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए इस राशि के जातक सफेद रंग की चीजों का दान  करना चाहिए।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन हरे फल और मूंग का दान करना चाहिए।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातक जरूरतमंदों को दूध, चावल और वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

PunjabKesari Vinayak Chaturthi

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस दिन शहद का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

कन्या राशि
विनायक चतुर्थी के दिन कन्या राशि के जातकों को मूंग, हरी सब्जियां और पुस्तकें दान करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से लव लाइफ में मधुरता बनी रहती है।  

तुला राशि
तुला राशि के जातकों को इस दिन चीनी और गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन के सारे संकट दूर हो जाते हैं।

वृश्चिक राशि
इस दिन वृश्चिक राशि के जातक मसूर की दाल और लाल रंग के वस्त्र दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि
धनु राशि के जातक विनायक चतुर्थी के दिन पीली वस्तुएं, हल्दी और बेसन से बनी मिठाई दान करें।

PunjabKesari Vinayak Chaturthi

मकर राशि
मकर राशि के जातकों को इस दिन हरे रंग का कपड़ा दान करना चाहिए। ऐसा करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है।  

कुंभ राशि
इस दिन कुंभ राशि के जातकों को नीले रंग के वस्त्र और छाता दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर धन-धान्य से भर जाता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गेहूं का दान करना चाहिए। इससे उनके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी।

PunjabKesari Vinayak Chaturthi

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!