Weekly Tarot Horoscope (1st-7thoctober): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 01 Oct, 2023 07:43 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर या कारोबार का कोई भी फैसला

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह वीक मेष राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। करियर या कारोबार का कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। हर इच्छा पूरी होगी। इस राशि के युवाओं के लिए यह हफ्ता बहुत सारी नई चुनौतियां लेकर आने वाला है।
उपाय- माता के चरण स्पर्श करें।  
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

वृष- वृष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत सारी खुशियां लेकर आने वाला है। ऑफिस के किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। वीक के मध्य में परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। छात्र मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- शिव मंदिर में प्रणाम करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

मिथुन- परिवार में चल रही किसी परेशानी को लेकर तनाव में रहेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहस होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों का मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की संभावना है। परिवार के बुजुर्ग लोगों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
उपाय- माता पार्वती की पूजा करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कर्क- यह हफ्ता कर्क राशि के लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में कोई काम समय पूरा होने से राहत की सांस लेंगे। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर की जरूरतों का सामान खरीदने में अच्छा खासा पैसा खर्च होगा। सप्ताह के आखिर में इस राशि के अविवाहित युवा शादी के बंधन में बंध सकते हैं।  
उपाय- हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

सिंह- इस वीक बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी दोस्त की शादी में शामिल होने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ बैठकर मन की कोई बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिलेगा। बहन-भाई के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 7

कन्या- यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को किसी भूल के लिए अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोगों को अपने कंपीटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ेगा। इस राशि के बच्चे मौज-मस्ती में समय व्यतीत करेंगे। वीक के आखिर में सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5
 
तुला- सप्ताह की शुरुआत में ही तुला राशि वालों को बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरीपेशा लोगों की सेलरी में इजाफा होने की संभावना है। वीक के आखिर में साथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- कांसे की कटोरी में घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

वृश्चिक- सप्ताह की शुरुआत में ही किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। हर कदम सोच-समझ कर उठाएं। ऑफिस में विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। हफ्ते के मध्य में ससुराल पक्ष से कोई दुखद खबर सुनने को मिलेगी। मौसम के बदलाव से खांसी और जुकाम होने की संभावना है।  
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

धनु- इस वीक अपने काम और घर के बीच तालमेल बैठाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में अचानक से कोई बड़ा खर्च आने से बजट बिगड़ सकता है। प्रेम संबंध से जुड़े किसी भी मामले को सूझबूझ से सुलझाने की कोशिश करें। माता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे।  
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 6

मकर- इस सप्ताह घूमने-फिरने के दौरान बहुत सारे नए लोगों को मिलने का मौका मिलेगा। घर को रिनोवेट करने का काम शुरू करवाएंगे। व्यापार कर रहे लोग वीक के मध्य में कोई बड़ी डील फाइल कर सकते हैं। किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।    
उपाय- तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कुंभ- इस वीक कार्यक्षेत्र में अपने साथी अधिकारियों को काम करता देखकर प्रेरणा मिलेगी। अपने रिलेशनशिप को सुधारने की कोशिश करेंगे। किसी सरकारी काम को पूरा करने के लिए बहुत सारे पैसे खर्च हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे। मौसमी बीमारी होने की संभावना है।
उपाय- सफेद रंग के वस्त्र दान करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा-
उत्तर
शुभ अंक- 1

मीन- यह हफ्ता मीन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी और के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए। किसी दोस्त से मिले धोखे से मन उदास हो जाएगा। हफ्ते के मध्य में आपकी लव लाइफ में कोई टांग अड़ाने की कोशिश करेगा। सेहत ठीक रहेगी।  
 उपाय- देवी दुर्गा को रोली अर्पित करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!