Weekly Tarot Horoscope (17th-23rd december): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Prachi Sharma,Updated: 17 Dec, 2023 07:14 AM

weekly tarot horoscope

मेष- इस वीक कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम करने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। सप्ताह

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस वीक कार्यक्षेत्र में कुछ नए काम करने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार करने वालों को मनचाहा लाभ मिलने की सम्भावना है। सप्ताह के मध्य में कोई बड़ी डील पक्की करने का मौका मिलेगा। घर का माहौल भी सुख-शांति से भरा रहेगा। अगर सेहत खराब चल रही थी तो उसमें भी सुधार देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा।
उपाय-  लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

वृष- इस सप्ताह ऑफिस के काम से घर से दूर जाना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोग न ही किसी को पैसे उधार दें और लें। वीक के मध्य का समय छात्रों के लिए बहुत ही खास होने वाला है। अध्यापकों से अपनी तारीफ सुनने को मिलेगी। सेहत के लिहाज से समय बहुत सही रहेगा लेकिन इसके साथ अपने खान-पान को नजरअंदाज न करें।
उपाय- ॐ भौमाय नम: मंत्र का जाप करें
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- पूर्व  
शुभ अंक- 6

मिथुन- इस वीक जिस काम को हाथ में लेंगे उसे बहुत बढ़िया तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। युवाओं की कोई विशेष उपलब्धि उनके मान-सम्मान में बढ़ोतरी करेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम होने की सम्भावना है। मानसिक सेहत को सही करने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 2

कर्क- इस वीक व्यापार में लेन-देन करते समय ध्यान रखना होगा। ऑफिस में कोई अपना ही काम खराब करने की कोशिश करेगा। घर में किसी नन्हें मेहमान के आगमन से ख़ुशी भरा माहौल बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में कुछ अनचाहे खर्चें आपको परेशान कर सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
उपाय-  तुलसी को जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 6

सिंह- इस वीक जो लोग राजनीति के कार्य से जुड़े है उन्हें कोई गुड न्यूज़ मिलने की सम्भावना है। किसी जगह निवेश करते समय जाँच-परखना ही बेहतर साबित होगा। युवाओं को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा। सेहत सही रहेगी लेकिन बाल झड़ने की दिक्कत सताएगी।
उपाय-  गरीबों को अन्न दान करें।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 5

कन्या- धन के लिहाज से ये वीक बहुत ही बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा वालों के लिए ये समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। घर में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन हो सकता है। किसी अजनबी की मदद कर के बहुत सुकून महसूस करेंगे। अपने माइंड को फ्रेश बनाए रखने के लिए दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मिश्री का भोग लगाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

तुला- ये सप्ताह बहुत ही खुशनुमा  रहेगा लेकिन अंत के समय कार्यक्षेत्र में समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। किसी की मदद से मुश्किल काम को थोड़ी ही देर में पूरा कर लेंगे। युवा अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। परिवार वालों के साथ बैठकर अपने मन की बात करेंगे। हाथ-पैर का दर्द दिन ब दिन बढ़ता जाएगा।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाइट ब्लू
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

वृश्चिक- इस सप्ताह महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा बढ़ेगा। बेवजह लोगों की बुराई करना आपकी इमेज को बिगाड़ सकता है। ऑफिस में साथियों और अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। ज्यादा थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है, उचित आराम भी लेना जरूरी है।
उपाय- दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- स्लेटी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

धनु-  इस सप्ताह कोई बड़ा कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार-विमर्श जरूर कर लें। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेते समय भाईयों के साथ विवाद होने की संभावना है। परिवार के साथ फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। साथी के साथ हनीमून के लिए पहाड़ी इलाके में जाने का प्लान बनाएंगे। बाहर के खाने से परहेज रखें।
उपाय- हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 8

मकर- इस वीक बहुत दिनों बाद पुराने दोस्तों से मिलना हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कारोबारियों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। पार्टनर के साथ किसी छोटी सी लेकर मन-मुटाव हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत का बेहद ध्यान रखें, बदलता मौसम काम खराब कर सकता है।
उपाय- शिव मंदिर की सेवा करें।
शुभ रंग- सफ़ेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 5

कुंभ-  इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कोई रुका हुआ आमदनी का स्रोत दोबारा से शुरू हो सकता है इसलिए भरपूर मेहनत करने की जरूरत है। सरकारी कार्य करने के लिए समय उचित नहीं है। छात्र वर्तमान समय में मेहनत करने की बजाय भविष्य की चिंता में लगे रहेंगे। तनाव की वजह से नींद पर असर होगा। घर में किसी विदेशी रिश्तेदार का आना होगा।
उपाय- गाय माता को प्रणाम करें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 8

मीन- इस सप्ताह कार्यक्षेत्र की किसी बात से मन थोड़ा उदास रहेगा। कारोबारियों का ड्रीम प्रोजेक्ट पूरा होने की सम्भावना है। सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों को खुशखबरी मिल सकती है। युवा आंख मूंद कर किसी पर भरोसा न करें। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे। पौष्टिक आहार लें।
उपाय- शुक्रवार का व्रत रखें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!