Weekly Tarot Horoscope (31st december-6th January): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 31 Dec, 2023 06:59 AM

weekly tarot horoscope

मेष-  इस वीक मेष राशि के जातकों को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हफ्ते के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कोई गुड न्यूज़

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष-  इस वीक मेष राशि के जातकों को अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। हफ्ते के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। पिछले हफ्ते से जो काम रुका हुआ था वो भी इस वीक पूरा हो जाएगा। वीकेंड पर परिवार के साथ लंच या डिनर पर जानें का प्लान बना सकते हैं। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
उपाय- घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा-  उत्तर
शुभ अंक- 9

वृष- ये हफ्ता नौकरीपेशा वालों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। सैलरी बढ़ाने की मांग पूरी होने की सम्भावना है। काम के साथ-साथ घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। गलती से भी अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज न करें। घर के बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोई भी बड़ा काम करते समय अपने शुभचिंतक की सलाह लेना न भूलें।
उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

मिथुन- ये हफ्ता मिथुन राशि के जातकों के लिए बेहद ही शानदार साबित होगा। बिजनेस संबंधी यात्रा सुखद और वांछित परिणाम देगी। युवाओं को काम में विशेष उपलब्धियां मिल सकती हैं। पार्टनर के साथ प्यार भरा-रूठना मनाना चलता रहेगा। वैवाहिक जीवन में भरपूर प्रेम-प्यार बना रहेगा। सेहत के लिहाज से वीक के अंत का समय थोड़ा खराब रहेगा।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

कर्क- इस हफ्ते की शुरुआत बहुत ही गुड न्यूज़ के साथ होगी। घर में अचानक से किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। मन को तनाव मुक्त और शांति प्राप्त करने के लिए एकांत का सहारा लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। युवा वर्ग अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा खुद को परेशानी में खड़ा पाएंगे।
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 8

सिंह- इस हफ्ते अतिरिक्त आय के स्रोत मिलेंगे लेकिन इसके खर्चें बढ़ने की भी सम्भावना है। नौकरीपेशा जातकों की अपने सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। लव पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। भाई या बहन से किसी बात पर विवाद हो सकता है। बात करें सेहत की तो शुगर के मरीज समय-समय पर डॉक्टर से चेकअप करवाते रहें।
उपाय-  केसर का तिलक लगाएं।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 3

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए ये हफ्ता खुशियों से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में हर काम को अपने तरीके से करेंगे। वहीं जॉब के साथ-साथ कहीं और से भी धन मिलने की सम्भावना है। अपना व्यापार खोलने की उम्मीद भी पूरी हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा लेकिन जिनकी शादी नहीं हुई है उन्हें थोड़ा सा इन्तजार करना पड़ेगा। सेहत सही रहेगी।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 7

तुला- तुला वालों के लिए ये हफ्ता काफी भागदौड़ वाला रहेगा। ऑफिस में आपका काम कोई खराब करने की कोशिश कर सकता है। व्यापार की दृष्टि से ये हफ्ता काफी शुभ है। इस दौरान अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखें। पेट संबंधी दर्द झेलना पड़ सकता है। युवा वर्ग अपने करियर से जुड़ा काम बेहद ही ध्यान से करें। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय- नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- स्किन
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- शेयर बाजार में यदि निवेश किया था तो इस हफ्ते उसका फायदा देखने को मिलेगा। कुछ लोग मीठी-मीठी बातों से अपना काम निकलवाने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के अंत में धार्मिक यात्रा पर जानें का प्रोग्राम बनाएंगे। सप्ताह के मध्य में बच्चों से जुड़ी कोई चिंता मन को परेशान कर देगी देगी। कामकाजी महिलाओं को घर और ऑफिस के बीच काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

धनु- इस हफ्ते व्यापार में बजट को लेकर कुछ गड़बड़ी हो सकती है। पैसों का लेनदेन बहुत ही सावधानी के साथ करें। पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं तो किसी से सलाह अवश्य लें। युवा वर्ग का रुझान पूजा-पाठ की तरफ बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके जीवन में किसी की एंट्री होने की सम्भावना है।
उपाय- गणपति बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

मकर- इस वीक मकर राशि के जातकों को ससुराल पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका काम आपको प्रशंसा का भागीदार बना देगा। युवा वर्ग अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। सेहत से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। पार्टनर के साथ मूवी डेट का प्लान बनाएंगे।
उपाय- हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं।
शुभ रंग- स्काई ब्लू
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 2

कुंभ- ये हफ्ता कुंभ राशि के जातकों के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आएगा। व्यावसायिक दृष्टि से देखा जाए तो ये वीक बहुत ही बेहतर रहने वाला है। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। संचित धन में वृद्धि होने की सम्भावना है। धन के आगमन में कोई भी कमी नहीं देखने को मिलेगी। वीक के अंत में अचानक से सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है।
उपाय- रुद्राष्टक का पाठ करें।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मीन- ये हफ्ता उतार-चढ़ाव से भरपूर रहेगा। व्यापार से जुड़ा हर एक कदम बहुत ही सोच-समझकर उठाएं युवाओं का अधिकांश समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। अपने निजी जीवन की बातें किसी बाहरवाले के साथ शेयर करने से बचें। प्रेम संबंधों में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिए ये हफ्ता सही है।
उपाय- शिवलिंग को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक-  1
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!