Weekly Tarot Horoscope (26th January-1st february): जानें, कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह

Edited By Updated: 26 Jan, 2025 09:18 AM

weekly tarot horoscope

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह सप्ताह मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। इस राशि के छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। वीक के अंत में व्यापार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। माता की सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
उपाय- माता-पिता की सेवा करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- यह हफ्ता वृष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कई अहम फैसला लेंगे। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।  
उपाय- शिव जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 3

मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वीक शानदार रहने वाला है। ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्र परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करेंगे। लंबे समय के बाद साथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।
उपाय- मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 1

कर्क- कर्क राशि के जातकों के यह वीक सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई स्पेशल गिफ्ट मिल सकता है। इस राशि के युवा पिता के साथ बैठकर किसी विशेष को लेकर चर्चा कर सकते हैं। बहन के लिए अच्छे और बड़े घर से रिश्ता आ सकता है। 
उपाय- गणेश जी के मंत्रों का जाप करें। 
शुभ रंग- पीला 
शुभ दिशा- पश्चिम 
शुभ अंक- 3

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता अनूकुल रहने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन मिलने की संभावना है। रुके पारिवारिक कामों को माता के साथ और सहयोग से गति प्रदान करने में सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग लंबे समय से नया वाहन लेने के बारे में सोच रहे थें, उनका यह सपना पूरा होगा। 
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
शुभ रंग- गुलाब
शुभ दिशा- उत्तर 
शुभ अंक- 1

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग पैसों के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी लग सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में परिवार वालों के साथ बातचीत करेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए यह हफ्ता खास रहने वाला है। 
उपाय- घर के बड़ों के चरण स्पर्श करें। 
शुभ रंग- हरा 
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 7

तुला- यह वीक तुला राशि के जातकों के लिए बीते हुए हफ्ते के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छी डील मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को  कुछ समय और इंतज़ार करना होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ बैठकर अपने भविष्य की प्लानिंग करेंगे। 
उपाय- लक्ष्मी जी को कमल का फूल अर्पित करें। 
शुभ रंग- पिंक
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- यह सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकती है। छात्र पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वीक के आखिर में किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। 
उपाय- मां पार्वती को हरी चुड़ियां अर्पित करें। 
शुभ रंग- 7
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहतर रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। जो युवा नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ पहले से बेहतर तालमेल बना रहेगा। 
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें। 
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ दिशा- दक्षिण 
शुभ अंक-  8

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार करने वालों लोगों को परिवार और पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। टीचिंग की लाइन से जुड़े लोगों को प्रमोशन का अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। किसी कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। सेहत के लिहाज से यह वीक मिलाजुला रहेगा।  
उपाय- गाय को चारा खिलाएं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 9

कुंभ- यह हफ्ता कुंभ राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में किसी के विवाद में उलझने से बचें। जो लोग रिलेशन में हैं, वो एक-दूसरे के साथ हसीन पल बिताएंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भाई-बहन के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 2


मीन- यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के युवाओं की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी पर जा सकते हैं। वीक के अंत में मन को शांत रखने के परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक-

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!