World Culture Festival: 29 सितंबर से वाशिंगटन में होगा आर्ट ऑफ लिविंग का चौथा ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’

Edited By Updated: 27 Sep, 2023 08:40 AM

world culture festival

जालंधर, (विशेष): वॉशिंगटन डी.सी. में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आर्ट ऑफ लिविंग का चौथा ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ आयोजित हो रहा है। इस विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव बान की

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जालंधर, (विशेष): वॉशिंगटन डी.सी. में 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक आर्ट ऑफ लिविंग का चौथा ‘विश्व संस्कृति महोत्सव’ आयोजित हो रहा है। इस विश्व संस्कृति महोत्सव 2023 में संयुक्त राष्ट्र के 8वें महासचिव बान की मून, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, यू.एस. सर्जन जनरल डॉ. विवेक मूर्ति, अमरीकी सीनेटर रिक स्कॉट, नैन्सी पेलोसी तथा भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सहित कई पूर्व और वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष और नेतागण शामिल होंगे। कार्यक्रम का मंच ही एक फुटबॉल मैदान के आकार का है। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के 17,000 कलाकारों और विचारकों की विशाल सभा भाग लेने जा रही है, जो नैशनल मॉल में एकत्रित होगी। इसमें 5 लाख लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। 

29 सितम्बर को नैशनल मॉल में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ‘एक विश्व परिवार’ के संदेश के अंतर्गत सीमाओं, धर्मों और नस्लों के विभाजन को समाप्त कर 180 देशों के लोगों को एकजुट करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!