Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2023 07:45 AM
हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, वे हर तरह का मंगल करने में सक्षम देव हैं। शायद तभी मंगलवार का दिन उन्हें विशेषतौर पर समर्पित
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Hanuman Ji Ke Priya Log: हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, वे हर तरह का मंगल करने में सक्षम देव हैं। शायद तभी मंगलवार का दिन उन्हें विशेषतौर पर समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन जो लोग सच्चे मन से हनुमान जी को पुकारते हैं और राम नाम का जाप करते हैं, उनकी हनुमान जी जरूर सुनते हैं। जिस पर भी हनुमान जी की कृपा हो जाती है, उसके जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। महाबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के व्रत और पूजा को बहुत महत्व दिया जाता है। राम नाम का जाप करते रहने से भी हनुमान जी जल्द अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि हनुमान जी कुछ लोगों पर विशेष रूप से प्रसन्न रहते हैं। इन लोगों पर आजीवन हनुमान जी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि कौन से लोगों को संकटमोचन बहुत पसंद करते हैं और हमेशा उनके साथ रहते हैं।
Hanuman ji loves the people of Aries people हनुमान जी को प्रिय है मेष राशि वाले लोग
हनुमान जी को मेष राशि बहुत ही प्रिय है। इस राशि के लोगों पर संकटमोचन की कृपा हमेशा बनी रहती है। हनुमान की कृपा से इस राशि के लोग साहसी, आत्मबली, बुद्धिमान और सच्चे मन के होते हैं।
Hanuman ji loves Leo zodiac people हनुमान जी को प्रिय है सिंह राशि वाले लोग
सिंह राशि वाले लोगों को हर कार्य में हर क्षेत्र में और हर पल हनुमान जी का साथ मिलता है। संकटमोचन की कृपा से सिंह राशि वाले लोगों में धार्मिक भावनाएं और भक्तिभाव ज्यादा होता है।
Hanuman ji loves Scorpio people हनुमान जी को प्रिय हैं वृश्चिक राशि वाले लोग
इस राशि के लोगों पर हनुमान जी हमेशा सुख की बारिश करते हैं और धन-वैभव प्रदान भी प्रदान करते हैं। संकटमोचन की कृपा से इस राशि के लोगों को अच्छी नौकरी सुख-समृद्धि की प्रप्ति होती है।
Aquarius people are dear to Hanuman ji हनुमान जी को प्रिय हैं कुंभ राशि वाले लोग
कुंभ राशि हनुमान जी को बहुत ही प्रिय है। कुंभ राशि वालों के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों पर हनुमान जी की ही नहीं बल्कि शनिदेव की भी कृपा बनी रहती है।