Guru Randhawa के जिम पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, Bishnoi गैंग ने ली जिम्मेदारी, कहा- सलमान खान के ज्यादा करीब जा रहे हो

Edited By Updated: 11 Jun, 2026 11:53 AM

guru randhawa gym firing

Guru Randhawa : हाल ही में पंजाब और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के पश्चिम विहार में उनके जिम 24HS Fitness Delhi पर गुरूवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Guru Randhawa : हाल ही में पंजाब और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली के पश्चिम विहार में उनके जिम 24HS Fitness Delhi पर गुरूवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है, जिसके बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले को सलमान खान से जुड़े विवादों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून 2026 की सुबह पुलिस को पीसीआर काल के जरिए जिम में गोलीबारी की सूचना मिली। शुरुआत जाँच में पता चला कि बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, जिम के बाहर पहुंचे और वहां मौजूद शीशों पर कई राउंड फायरिंग कर फरार हो गए। 

राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई और जाँच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई है, जबकि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

 Guru Randhawa  Gym Firing 

यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था
जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो सीधे वहां पहुंच गए और तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद बिश्नोई सदस्य के एक मेंबर ने पोस्ट कर के इस हमले की जिम्मेदारी ली है और लिखा है- यह सलमान खान के कुछ ज्यादा ही करीबी हो रहा था, इसको हमने पहले भी समझाया था की इससे दूर रहो ये हमारा दुश्मन है।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!