विवादित दक्षिण चीन सागर में जहाज से टकराई फिलीपीनी मछुआरों की नाव, 3 की मौत

Edited By Updated: 04 Oct, 2023 01:28 PM

3 filipino fishermen die in south china sea after their boat is hit by vessel

विवादित दक्षिण चीन सागर में वाणिज्यिक जहाज से एक नाव दुर्घटनावश टकरा गई जिसमें फिलीपीन के तीन मछुआरों की मौत हो गई। फिलीपीन के तट...

मनीलाः विवादित दक्षिण चीन सागर में वाणिज्यिक जहाज से एक नाव दुर्घटनावश टकरा गई जिसमें फिलीपीन के तीन मछुआरों की मौत हो गई। फिलीपीन के तट रक्षक बल ने बुधवार को बताया कि उत्तर-पश्चिमी फिलीपीन के मछली पकड़ने के इलाके में मछुआरों की नाव एफ/बी डियरन खड़ी थी।

 

नाव को सोमवार तड़के वहां से गुजर रहे एक जहाज ने टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई। इस हादसे में नाव के कप्तान और चालक दल के दो सदस्यों की मौत हो गई। तीन अन्य मछुआरे बच गए। व्यस्त जलमार्ग में इस दुर्घटना का लंबे समय से चल रहे क्षेत्रीय विवादों से संबंध होने का कोई संकेत नहीं मिला है।

 

फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने मछुआरों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि तटरक्षक बल घटना की जांच कर रहा है। फिलीपीन तट रक्षक ने बताया कि प्रारंभिक जांच के तहत नाव को कच्चा तेल ले जाने वाले जहाज ने टक्कर मारी है। जहाज और उसके चालक दल का पता लगाया जा रहा है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!